प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को नीति आयोग की संचालन परिषद की चौथी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रपति भवन में रविवार को दिन भर चलने वाली इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री, केन्द्र शासित प्रदेशों के उप राज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारी हिस्सा लेंगे।
नीति आयोग की संचालन परिषद राज्यों के साथ मिलकर राष्ट्रीय विकास की योजनाओं की प्राथमिकता और रणनीति पर साझा दृष्टिकोण बनाती है।
इसकी बैठक में पिछले वर्षो में किये गये विकास कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाती है।
बैठक में किसानों की आय दुगुनी करने के उपायों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। साथ ही आयुष्मान भारत, राष्ट्रीय पोषण मिशन और मिशन इन्द्रधनुष की प्रगति तथा महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती समारोह के बारे में भी विचार-विमर्श किये जाने की संभावना है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



