तीन देशों की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पूर्व वित्त मंत्री और दिवंगत नेता अरुण जेटली के परिवार से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सुबह 11 बजे अरुण जेटली के परिवार से मिलने के लिए उनके निवास स्थान कैलाश कॉलोनी जाएंगे।
बता दें कि फ्रांस के बियारित्ज शहर में जी-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद सोमवार को स्वदेश रवाना हो गए। अरुण जेटली (66) का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। वह एम्स में नौ अगस्त से भर्ती थे।
उनके निधन की ख़बर सुनते ही पीएम मोदी ने उनकी पत्नी संगीता जेटली को फ़ोन कर सांत्वना दी थी। जेटली के परिवार ने पीएम से कहा कि उन्हें अपना विदेश दौरा रद्द नहीं करना चाहिए। जिसके बाद आज (मंगलवार को) मोदी जेटली के घर जाकर उनके परिवारवालों से मुलाकात करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



