प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां राज्यपाल डॉ केके पाल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह मसूरी के लिए रवाना होगें। इस दौरान प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएसएनए) में प्रशिक्षु आइएएस को संबोधित करने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 27 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर वह दोपहर को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 27 अक्तूबर को प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे। खबर के मुताबिक, प्रधानमंत्री आज दोपहर बाद यहां के निकट जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे ही मसूरी के लिए रवाना हो जाएंगे जहां 27 अक्तूबर को उनके कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
माना जा रहा है कि इस दौरान मोदी कुछ छात्रों के साथ योग भी करेंगे। वहीं इस दौरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मसूरी को स्मार्ट हिल स्टेशन बनाने की मांग रखी जा सकती है। पिछले सप्ताह भी मोदी उत्तराखंड आए थे जहां उन्होंने केदारनाथ में कई पुनर्निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया था।


Download Android App
Download iOS App



