छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खडगांव थाना क्षेत्र के कोपनकड़का के जंगलों में एक मुठभेड़ में 17 लाख रुपए के तीन इनामी नक्सली मार गिराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात हुई इस मुठभेड के बाद पुलिस ने तीनों के शव बरामद करने के साथ ही उनके पास से एसएलआर, इंसास व एक 47 भी बरामद किया गया। बताया गया है कि 12 जुलाई 2009 को नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 अधिकारी, कर्मचारी शहीद हुए थे।
इस घटना में लिप्त नक्सलियों के एरिया कमेटी सदस्य महेश पोटावी उर्फ राजू भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। अन्य मृतकों में राकेश दुग्गा एरिया कमेटी सदस्य पल्लेमाड़ एलओएस कमाण्डर और रंजीत नुरेटी पल्लेमाड़ एलओएस डिप्टी कमाण्डर प्रमुख है। पुलिस व अन्य अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले गत एक वर्ष में राजनांदगांव जिले में 10 नक्सलियों को पुलिस व सुरक्षा बलों ने मार गिराया है, जिसमें दो नग एके 27, एक नगर कारबाईन, एक नग 303 रायफल एवं सात नगर 12 बोर रायफल कुल 16 नग रायफल बरामद हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



