PM Modi Vienna Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार को वियना के फेडरल चांसरी में भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर हैं। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 41 वर्षों में पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है।
Highlights
. PM Modi Vienna Visit
. वियना में पीएम मोदी के स्वागत में हुआ भव्य समारोह
. भारतीय प्रधानमंत्री की 41 वर्षों में पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है
PM Modi Vienna Visit: स्वागत में हुआ भव्य समारोह
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi Vienna Visit) का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्ल नेहमर ने पिछले सप्ताह पीएम मोदी की वियना यात्रा को ‘विशेष सम्मान’ बताया था।ऑस्ट्रिया पहुंचे पीएम मोदी की चांसलर कार्ल नेहमर ने खुद मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने पर बातचीत जारी रहेगी।
भारतीय प्रधानमंत्री की 41 वर्षों में पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है
पीएम नरेंद्र मोदी ने चांसलर नेहमेर को गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि वह बुधवार को होने वाली चर्चाओं का इंतजार कर रहे हैं। दोनों देश विश्व की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।चांसलर नेहामेर के साथ बातचीत करने के अलावा पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे और वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।
उन्होंने भारत-ऑस्ट्रिया के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों को भी उजागर किया था। विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा था, “हमें भरोसा है कि इस यात्रा से हमें द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों, आपसी हित के क्षेत्रीय और विश्व के मुद्दों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा हमारी साझेदारी के दायरे को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।”


Download Android App
Download iOS App




