PM MODI आज ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड को करेंगे संबोधित

Summary :

मन की बात के 119वें एपिसोड में आज पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर की है।

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आज सुबह 11 बजे 119वें मन की बात एपिसोड के लिए ट्यून इन करें।”

मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को देश के नागरिकों को संबोधित करते हैं। इसमें वह राष्ट्र से संबंधित मुद्दों और विषयों पर बातचीत करते हैं।

पिछली बार मन की बात का 118वां एपिसोड गणतंत्र दिवस से पहले टेलिकास्ट किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया था कि हर बार ‘मन की बात’ महीने के आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले चौथे रविवार की बजाय तीसरे रविवार को ही मिल रहे हैं, क्योंकि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही ‘गणतंत्र दिवस’ है।

‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी, और तब से यह आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी इसके जरिए सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, स्वच्छता, खेल, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में उपलब्धियों, सरकार की विकास योजनाओं, और भारत की वैश्विक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हैं। न केवल बड़े राष्ट्रीय मुद्दों पर बात होती है, बल्कि स्थानीय और सामाजिक परिवर्तन को लेकर हो रही कोशिशों का भी जिक्र होता है।

पहले एपिसोड से लेकर अब तक पीएम मोदी ने कई बार ‘मन की बात’ में ऐसे मुद्दों को उठाया है, जो सीधे तौर पर आम भारतीय की जिंदगी से जुड़े होते हैं। डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, और हरित ऊर्जा जैसे अहम विषयों पर अपने विचार व्यक्त कर चुके हैं।

एक और बात जो इसे खास बनाती है वो छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोक कलाकारों या सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत। प्रधानमंत्री उनके बारे में बताते हैं फिर उनकी आवाज रेडियो के माध्यम से पूरे भारत में पहुंचाते हैं।

वह राष्ट्र की समृद्धि और विकास के लिए जनता के बीच एकजुटता और सहयोग के भाव पर भी बल देते हैं।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.