प्रधानमंत्री मोदी 2 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है, वह ग्वालियर का दौरा करेंगे, ऐसी संभावना है, कि वो जबलपुर भी जा सकते हैं। मध्य प्रदेश को विकास परियोजनाओं से जुड़ी नई सौगातें दें सकते है, प्रधानमंत्री मोदी का 2 अक्टूबर को ग्वालियर जिले का दौरा करने का कार्यक्रम है और इस दौरान वह यहां मेला ग्राउंड में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे, पीएम मोदी 5 अक्टूबर को जबलपुर आएंगे.
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत जीत का किया दावा
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कांग्रेस के पास कुछ भी नहीं बचा है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे ऐसी बेतरतीब बातें करते हैं। कांग्रेस को बताना चाहिए कि उन्होंने केंद्र में 10 साल के कार्यकाल में क्या किया? 2003 से पहले जब वे मध्य प्रदेश में सत्ता में थे तो उन्होंने क्या किया, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, वे इस साल के अंत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे और जीतेंगे।
उम्मीदवारों की अगली सूची पर चुनाव समिति लेगी फैसला
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अगली सूची के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री का कहना है कि टिकटों के चयन का फैसला केंद्रीय चुनाव समिति करती है। पांच राज्यों में से मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतदान के माध्यम से, राज्य 230 विधानसभा क्षेत्रों से विधायकों का चुनाव करेगा।


Download Android App
Download iOS App



