जैसा कि हम सब जानते है हल ही राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमे NDA के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद थे और विपक्ष से मीरा कुमार थी। राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद ने 702044 वोट से जीत हासिल की है।
अब जब रामनाथ कोविंद 14वें राष्ट्रपति बन गए है तो देश के 13वें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति पद से मुक्त होंगे। प्रणब मुखर्जी 24 जुलाई को राष्ट्रपति पद से मुक्त होंगे। विदाई से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के सम्मान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
खबर है कि प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से आयोजित होने वाले इस डिनर कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा समारोह में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ मोदी कैबिनेट के मंत्री भी शामिल होंगे।
माना जा रहा है कि नीतीश कुमार विपक्ष के अकेले मुख्यमंत्री होंगे जो इस डिनर का हिस्सा बनेंगें। इसके बाद नीतीश कुमार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। खबर ये भी है कि नीतीश कुमार नवनियुक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App






