प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में शामिल लेंगे। ये वेबिनार एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मझौले उद्यम) को विकास का इंजन, निर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन, तथा नियामक, निवेश और व्यापार सुगमता सुधार पर केंद्रित होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी सभा को संबोधित भी करेंगे।
सरकार के अधिकारियों, उद्योग जगत के नेताओं और व्यापार विशेषज्ञों को यह वेबिनार एक साझा मंच प्रदान करेंगे, ताकि वह भारत की औद्योगिक, व्यापारिक और ऊर्जा नीतियों पर चर्चा कर सकें। इन वेबिनारों का उद्देश्य बजट के क्रांतिकारी घोषणाओं को लागू करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करना है।
इन वेबिनार में नीति कार्यान्वयन, निवेश सुविधा और प्रौद्योगिकी अपनाने पर चर्चा की जाएगी, ताकि बजट में किए गए परिवर्तनकारी उपायों का प्रभावी तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस दौरान निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि सभी प्रयासों को एकजुट कर बजट घोषणाओं का प्रभावी कार्यान्वयन किया जा सके।
प्रधानमंत्री मोदी ने इन वेबिनार के माध्यम से नीति निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन को और अधिक मजबूती देने का संकल्प लिया है, जिससे भारत की विकास यात्रा में और तेजी लाई जा सके।


Download Android App
Download iOS App



