प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को महाराष्ट्र और गोवा का दौरा करेंगे, इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे।आधिकारिक यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री शिरडी पहुंचेंगे, जहां वह श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। मंदिर में वह नए दर्शन कतार परिसर का उद्घाटन करेंगे। लगभग एक घंटे बाद, प्रधानमंत्री निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
अपराह्न लगभग 3.15 बजे, मोदी शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वह स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, राष्ट्र को समर्पित करेंगे और आधारशिला रखेंगे।
वह 86 लाख से अधिक किसान लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने वाली ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना’ भी लॉन्च करेंगे।
शाम करीब 6:30 बजे वह गोवा पहुंचेंगे, जहां वह 37वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। यह पहली बार है कि राष्ट्रीय खेल तटीय राज्य में आयोजित किए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



