Chhattisgarh Polls: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Summary :

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की चौथी एवं अंतिम सूची जारी कर दी है। इसी के साथ भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 90 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने बुधवार को जारी चौथी एवं अंतिम सूची में राजेश अग्रवाल को अंबिकापुर, सुशांत शुक्ला को बेलतरा, धनीराम धोवर को कसडोल और दीपेश साहू को बेमेतरा से उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/buuH97hnXM…

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की चौथी एवं अंतिम सूची जारी कर दी है। इसी के साथ भाजपा ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने सभी 90 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भाजपा ने बुधवार को जारी चौथी एवं अंतिम सूची में राजेश अग्रवाल को अंबिकापुर, सुशांत शुक्ला को बेलतरा, धनीराम धोवर को कसडोल और दीपेश साहू को बेमेतरा से उम्मीदवार घोषित किया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर को 20 सीटों पर और 17 नवंबर को बाकी बची 70 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Desk Team