आज नवरात्री का दूसरा दिन है। जहां पुरे देश में इस पर्व को धूम धाम से मनाया जा रहा है। जहां राजनेता भी इस पर्व की शुभकामनाएं देश विदेश के लोगों तक पहुंचा रहे हैं। जिसमें एक नाम भारत के प्रधानमंत्री का भी हैं जो सोशल मीडिया के ज़रिये नवरात्रे जैसे बड़े पर्व की शुभकामनाओं को देश की जनता तक सोशल मीडिया के ज़रिये पहुंचा रहे हैं । जी हाँ उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है । जिसमें उन्होंने लिखा है की “नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां से प्रार्थना है कि देशभर के मेरे परिवारजनों को हर चुनौती का सामना करने का साहस और सामर्थ्य प्रदान करें।”
पीएम मोदी ने ऐसे दी शुभकामनाएं
नवरात्रे का त्यौहार पुरे भारत में 9 दिनों तक मनाया जाता है। और आज नवरात्रे का दूसरा दिन है। जहां माँ ब्रह्मचारिणी को आज के दिन पूजा जाता है । और यही कारण है की आज पीएम मोदी ने देश वासियों को माँ ब्रह्मचारिणी को अपने वीडियो में दिखाया और उसकी शुभकामनाएं दी।
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां से प्रार्थना है कि देशभर के मेरे परिवारजनों को हर चुनौती का सामना करने का साहस और सामर्थ्य प्रदान करें। pic.twitter.com/TWQ2EexcrE
— Narendra Modi (@narendramodi) October 16, 2023


Download Android App
Download iOS App



