पश्चिम बंगाल के लिए PM मोदी की बड़ी सौगात, सिटी गैस परियोजना की आधारशिला रखी

Summary :

पश्चिम बंगाल में सिटी गैस परियोजना से प्रदूषण में कमी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में 1010 करोड़ रुपये की सिटी गैस वितरण परियोजना की शुरुआत की, जिससे 2.5 लाख घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस और वाहनों को CNG की सुविधा मिलेगी। इस पहल से प्रदूषण कम होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल को बड़ी सौगात देते हुए अलीपुरद्वार और कूच बिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। 1010 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का उद्देश्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्ल्यूपी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके 2.5 लाख से अधिक घरों, 100 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और वाहनों को CNG उपलब्ध कराना है।

PM मोदी का संबोधन

पश्चिम बंगाल को बड़ी सौगात देते PM मोदी ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में ऊर्जा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आज हमारा देश ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहरी गैस वितरण नेटवर्क 5,520 से अधिक जिलों तक पहुंच गया है। CNG ने परिवहन में भी बदलाव लाया है। जिससे प्रदूषण कम हो रहा है। इसलिए लोगों का स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है और आर्थिक बोझ कम हो रहा है।

मोदी सरकार के 11 साल पूरे, BJP ने बनाया ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम का प्लान

ऊर्जा गंगा गैस पाइपलाइन परियोजना

PM मोदी ने बताया कि आज देश में 31 करोड़ से अधिक लोगों के पास एलपीजी कनेक्शन हैं। हर घर में गैस पहुंचाने का सपना अब पूरा हो रहा है। इसके लिए हमारी सरकार ने दुनिया के हर कोने में गैस वितरण नेटवर्क को मजबूत किया है। आप सभी ऊर्जा गंगा गैस पाइपलाइन परियोजना से परिचित हैं। यह परियोजना गैस आधारित अर्थव्यवस्था में एक क्रांतिकारी कदम है। इस योजना के तहत पूर्वी भारत को गैस पाइपलाइन से जोड़ा गया है। भारत सरकार के इन सभी प्रयासों से रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। इससे गैस आधारित उद्योगों को भी बढ़ावा मिला है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।