योगी सरकार ने यूपी में 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है। शिवासिम्मीप चनप्पा गोरखपुर के डीआईजी बने हैं, जबकि आनंद कुलकर्णी को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी की योगी सरकार में तबादला एक्सप्रेस चल पड़ी है. एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा में यूपी कैडर के 5 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया गया है. 5 अफसरों में से एक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त भी कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2009 बैच के IPS दिनेश कुमार पी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है। वह इससे पहले बस्ती रेंज के DIG पद पर तैनात थे। वहीं साल 2010 बैच के IPS संजीव त्यागी को बस्ती परिक्षेत्र का DIG पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
2009 बैच के IPS शिवासिम्मीप चनप्पा को गोरखपुर परिक्षेत्र का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। वहीं गोरखपुर परिक्षेत्र में तैनात 2008 बैच के IPS आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की जिम्म्मेदारी दी गई है। 2010 बैच के IPS अधिकारी शिवहरि मीना अब वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) पद पर तैनात होंगे।
जानें कौन हैं दिनेश कुमार पी?
बता दें कि बस्ती परिक्षेत्र के DIG पद पर दिनेश कुमार पी को साल 2024 के दिसंबर में जिम्मेदारी मिली थी। अब उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजने की तैयारी है। बताया जा रहा है कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। दिनेश कुमार का जन्म तमिलनाडु स्थित सलेम में हुआ है। साल 2011 में वो आईपीएस बने इसके बाद साल 2023 में वह DIG बने। इसके बाद उन्हें 2019 में डीजी प्रशंसा डिस्क सिल्व, वर्ष 2020 में डीजी प्रशंसा डिस्क गोल्ड, वर्ष 2024 में डीजी प्रशंसा डिस्क प्लेटिनम सम्मान भी मिल चुका है.
देश में 1200 पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा, देखिए अपने राज्य के हालात


Download Android App
Download iOS App




