प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो का नेतृत्व कर राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभियान की शुरुआत करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान आदिवासी कलाकार अपना नृत्य प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि जब प्रधानमंत्री गोरखपुर बाजार क्षेत्र से गुजरेंगे तो उन पर पुष्पवर्षा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
- PM Modi जबलपुर में करेंगे रोड शो
- रोड शो के लिए तैयारियां पूरी
- सुरक्षा में तैनात 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी
पूरे रूट को सेनीटाइज करके की जा रही बैरिकेडिंग
आपको बता दें इस रोड शो की दूरी तो सिर्फ एक किलोमीटर ही है लेकिन व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। 5000 से ज्यादा पुलिस कर्मी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात किए जा रहे हैं। डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा ने बताया की इन पुलिस कर्मियों के साथ एक एडीजी स्तर के अधिकारी, आईजी स्तर के अधिकारी, 6 डीआईजी स्तर के अधिकारी और अन्य स्तर के अधिकारी भी ड्यूटी कर रहे हैं। इस पूरे रूट को सेनीटाइज करके उसकी बैरिकेडिंग की जा रही है। शहर की पार्किंग व्यवस्था को भी व्यापक बनाया जा रहा है ताकि प्रधानमंत्री की सुरक्षित विजिट हो सके।
महिलाएं अपने घरों की छतों से PM का स्वागत करेंगे
बता दें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव स्वयं तैयारियों का जायजा लेने जबलपुर आए, कैलाश विजयवर्गीय भी यही रह कर निर्देश दे रहे हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और हमारे नेता मोदी जी का मध्यप्रदेश की धरा पर रोड शो होगा। जिसके लिए सभी तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री पर नागरिक पुष्पवर्षा करेंगे महिलाएं अपने घरों की छतों से प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।


Download Android App
Download iOS App




