कल 75 के हो जाएंगे पीएम मोदी, मोहन भागवत के इशारों से चर्चा का बाजार गर्म, रिटायरमेंट पर आई बड़ी अपडेट

Summary :

PM Narendra Modi Birthday: 26 मई 2014 को भारत को नरेन्द्र मोदी के रूप में 14वें प्रधानमंत्री मिले। यह वह दिन था जब पीएम मोदी ने पहली बार देश की मुखिया के तौर पर शपथ ली. इसके बाद पीएम मोदी का नाम दुनिया भर में जयघोष होने लगा। बता दें कि दुनिया के सबसे मशहूर नेताओं की लिस्ट में सबसे शुमार नेता के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे आगे रहता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत के मुखिया को न सिर्फ अपने देश में बल्कि पूरी दुनिया में प्यार-सम्मान दिया जा रहा है। ऐसे…

PM Narendra Modi Birthday: 26 मई 2014 को भारत को नरेन्द्र मोदी के रूप में 14वें प्रधानमंत्री मिले। यह वह दिन था जब पीएम मोदी ने पहली बार देश की मुखिया के तौर पर शपथ ली. इसके बाद पीएम मोदी का नाम दुनिया भर में जयघोष होने लगा। बता दें कि दुनिया के सबसे मशहूर नेताओं की लिस्ट में सबसे शुमार नेता के तौर पर पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे आगे रहता है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत के मुखिया को न सिर्फ अपने देश में बल्कि पूरी दुनिया में प्यार-सम्मान दिया जा रहा है। ऐसे में कल यानी बुधवार, 17 सितंबर 2025 को पीएम मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं बीजेपी से लेकर सभी राजनीतिक दलों में पीएम के जन्मदिन को लेकर ख़ास उत्साह है तो दूसरी तरफ विपक्षी दलों और राजनीतिक गलियारों में पीएम मोदी के 75 साल होने को लेकर चर्चा भी तेज है। यह चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में 75 साल को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है।

Narendra Modi: भागवत के इस अंदाज ने खूब सुर्खियां बटोरी

Narendra Modi

बता दें कि मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम के दौरान रिटायरमेंट को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद कयासों का बाजार काफी गर्म हो गया था। ऐसे में चर्चा थी कि पीएम नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे। क्या मोहन भागवत का इशारा पीएम मोदी के 75 साल पूरे करने को लेकर था या कुछ और? क्या भागवत चाहते हैं कि पीएम मोदी रिटायरमेंट ले लें या फिर कुछ और इशारा करने की कोशिश थी? इन सभी सवालों को लेकर राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा रही है। ऐसे में मोहन भागवत ने इन सवालों का खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने 75 साल में संन्यास को लेकर साफ शब्दों में अपनी बात रखी है।

Mohan Bhagwat on Retirement of PM Modi: रिटायरमेंट पर क्या बोले भागवत?

Mohan Bhagwat on Retirement of PM Modi
Mohan Bhagwat on Retirement of PM Modi

राजधानी दिल्ली में आरएसएस के सौ साल पूरे होने पर तीन दिवसीय कार्यक्रम हुआ था। जिसमें मोहन भागवत से रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान भागवत ने साफ़ शब्दों में कहा कि, “मैनें कभी नहीं कहा कि मैं 75 का हो जाऊंगा तो रिटायर हो जाऊंगा या किसी और को इस उम्र में रिटायर होना चाहिए। आरएसएस चीफ ने आगे कहा कि जब तक कोई काम कर सके उसे काम करना चाहिए। आगे कहा कि मैनें कभी नहीं कहा कि मैं रिटायर हो जाऊंगा या किसी को रिटायर होना चाहिए। संघ में हमें काम दिया जाता है, चाहे हम चाहें या न चाहे। अगर मैं 80 साल का हूं और संघ कहता है कि जाओ और शाखा चलाओं, तो मुझे करना ही होगा। संघ जो कहता है, वो हम करते हैं। हम रिटायरमेंट होने या काम करने के लिए तैयार हैं, जब तक संघ चाहता हैं.”

PM Narendra Modi Birthday: PM 75th Birthday: पीएम मोदी का बचपन काफी गरीबी में बीता

PM 75th Birthday
PM 75th Birthday

बताते चले कि पीएम मोदी बुधवार को 75 वर्ष के हो रहे हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें। गुजरात के आम प्रचारक से लेकर गुजरात के सीएम और फिर देश के पीएम बनने का पीएम मोदी का सफर काफी प्रेरणादायक रहा है। मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के छोटे से शहर बड़नगर में हुआ था। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। बचपन में वो अपने पिता दामोदरदास मूलचंद के साथ रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। वहीं, उनकी मां हीराबेन हॉउसवाइफ थीं। पीएम मोदी चार भाई बहन हैं।

PM Modi Political Career: एक नजर डालते हैं पीएम मोदी के राजनीतिक सफर पर

PM Modi Political Career
PM Modi Political Career

पीएम मोदी जब 64 साल के थे तब उन्होंने केंद्र की सत्ता संभाली थी। पीएम के पद पर रहते हुए उन्हें 11 साल हो गए और इस दौरान बीजेपी ने कई मुकाम हासिल किये। कभी बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिलती थी तो आज के समय में 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बीजेपी की सरकार है। इनमें से एक केंद्र शासित प्रदेश और दस राज्यों में बीजेपी अपने दम पर सत्ता में है। वहीं अन्य आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में सहयोगी पार्टियों के साथ सरकार चला रही है।

ये भी पढ़ें-अब हिंदू भी बन सकता है वक्फ बोर्ड का मेंबर, लेकिन 5 साल वाली शर्त खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने इन धाराओं पर लगाई रोक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।