Vishwakarma Puja Prasad: विश्वकर्मा पूजा पर भगवान को अर्पित करें ये 9 भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

Vishwakarma Puja Prasad: विश्वकर्मा पूजा हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है, जिन्हें सृष्टि के रचयिता, महानतम वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है। हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का बहुत महत्व है। यह दिन सभी श्रमिकों, कारीगरों, कलाकारों और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस शुभ अवसर पर मशीनों और औजारों की पूजा करते हैं, ताकि उनके काम में बरकत बनी रहे। इस पूजा में भगवान विश्वकर्मा को खास प्रसाद और भोग अर्पित किया जाता है, ये सिर्फ भोजन नहीं बल्कि हमारी आस्था का भी प्रतिक है। चलिए जानते हैं कि भगवान विश्वकर्मा को कौन-कौन सा प्रसाद अर्पित करें।

विश्वकर्मा पूजा पर बनाएं ये भोग (Vishwakarma Puja Prasad)

Vishwakarma Puja Prasad

1. खीर
खीर को पवित्र प्रसाद माना जाता है। दूध और चावल से बनी खीर भगवान को अत्यंत प्रिय मानी जाती है। ये प्रसाद अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

2. हलवा
भगवान विश्वकर्मा को सूजी, आटे या बेसन से बना हुआ हलवा भी अर्पित कर सकते हैं। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

3. पूरी और चने की सब्जी
ये एक पारंपरिक भोग है, जिसे कई जगहों पर चढ़ाया जाता है। भगवान को ये भोग अर्पित करें, उसके बाद परिवार और भक्तों को बांटा जाता है।

4. मिष्ठान
भगवान विश्वकर्मा को बूंदी या बेसन के लड्डू, रसगुल्ला, पेड़ा, बर्फी या बालूशाही जैसे मिष्टान का भोग लगा सकते हैं। ये मिठाइयां उत्सव में मिठास बढ़ाती हैं।

5. फल
पूजा में केले, अनार, सेब या कोई भी मौसमी फल अर्पित कर सकते हैं। ये फल पवित्रता और प्राकृतिक ऊर्जा का प्रतिक हैं।

6. पंचामृत
दूध, दही, शहद, घी और शक्कर से बना हुआ पंचामृत का भोग लगाया जाता है, ये अमृत के समान माना जाता है। पंचामृत का भोग लगाने के बाद, सभी भक्तों में बांटा जाता है।

7. नारियल
नारियल को हर पूजा में बहुत शुभ माना जाता है । भगवान को ये अर्पित करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

8. पान-सुपारी
इसे पारंपरिक प्रसाद का हिस्सा माना जाता है, इसे भगवान को चढ़ाने का महत्व ग्रंथों में भी बताया गया है।

9. पंचमेवा
इस पूजा में भगवान को पंचमेवा जैसे-बादाम, काजू, किशमिश जैसे सूखे मेवे अर्पित किए जाते हैं।

विश्वकर्मा पूजा का महत्व

Vishwakarma Puja Prasad

हिन्दू धर्म में विश्वकर्मा पूजा का बहुत महत्व है, खासकर उन लोगों के लिए जो कारोबार और मशीनरी कार्य से जुड़े हुए हो। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से व्यवसाय में तरक्की मिलती है और कार्यस्थल में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Vishwakarma Puja 2025: 16 या 17 में से किस दिन मनाई जाएगी विश्वकर्मा पूजा, जानें पूजा विधि और इस दिन का महत्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।