Hardik Pandya New Girlfriend: कौन हैं Hardik Pandya की रूमर्ड Mahieka Sharma? एक्ट्रेस की नेट-वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Summary :

Hardik Pandya New Girlfriend: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की निजी ज़िंदगी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तलाक के बाद, उनका नाम जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा और अब ऐसा लग रहा है कि सबकी नज़रें मॉडल Mahieka Sharm के साथ उनके कथित संबंधों पर टिकी हैं। चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने इन सितारों की सोशल मीडिया फोटोज पर ध्यान दिया, जिससे उनके अफेयर का संकेत मिला। Hardik Pandya New Girlfriend कौन हैं Mahieka Sharma? Mahieka Sharma  के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि वह एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। माहिका…

Hardik Pandya New Girlfriend: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की निजी ज़िंदगी एक बार फिर सवालों के घेरे में है। तलाक के बाद, उनका नाम जैस्मीन वालिया के साथ जुड़ा और अब ऐसा लग रहा है कि सबकी नज़रें मॉडल Mahieka Sharm के साथ उनके कथित संबंधों पर टिकी हैं। चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने इन सितारों की सोशल मीडिया फोटोज पर ध्यान दिया, जिससे उनके अफेयर का संकेत मिला।

Hardik Pandya New Girlfriend

कौन हैं Mahieka Sharma?

Mahieka Sharma  के बारे में जो लोग नहीं जानते हैं उन्हें बता दें कि वह एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं। माहिका का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसमें वह खुद को फैशन और फिटनेस कंटेंट क्रिएटर बताती हैं। माहिका के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से की है। इसके बाद माहिका ने इकोनॉमिक्स और फिनेंस की स्टडी की। माहिका ने पढ़ाई के बाद कई जगह इंटर्नशिप भी की। इस दौरान माहिका ने मॉडलिंग सेक्टर में भी हाथ आजमाया। वह रैपर रागा के लिए एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई थीं। कुछ फिल्मों में वह छोटे-मोटे रोल करती दिखीं हैं। इसमें ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल की इनटू द डस्क भी शामिल है।

Hardik Pandya New Girlfriend
Hardik Pandya New Girlfriend

Hardik – Mahieka की वायरल हुई फोटो

इस नई कहानी की शुरुआत रेडिट से हुई, जब एक यूजर ने माहिका की सेल्फी में पीछे एक परछाई देखी, जिसे लोग हार्दिक बताने लगे। यह बात सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद, एक और यूजर ने Mahieka Sharma की एक तस्वीर में हार्दिक का जर्सी नंबर 33 देखा, जिससे अटकलों को और हवा मिली।

इसके बाद, फैंस ने गौर किया कि हार्दिक और माहिका दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं। दिलचस्प बात तो तब हुई, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने एक ही तरह के बाथरोब पहने हुए उनकी अलग-अलग तस्वीरें शेयर कीं। इस बात ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या वे एक साथ थे? अटकलों को तब और बल मिला जब माहिका को दुबई जाते हुए देखा गया, जहां हार्दिक अपनी टीम के साथ एशिया कप के लिए मौजूद थे।

Hardik Pandya New Girlfriend
Hardik Pandya New Girlfriend

Mahieka Sharma एजुकेशन- नेट-वर्थ

Mahieka Sharma पढ़ने में भी काफी होशियार थीं। 10वीं के बोर्ड एग्जाम में उन्होंने 10 CGPA हासिल किए थे। इसके बाद उन्होंने यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। उनके माता-पिता को उम्मीद थी कि माहिका डॉक्टर या इंजीनियर बनेगी, लेकिन माहिका को हमेशा से कैमरे के सामने आना था। इसलिए उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाना शुरू किया।

माहिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 41 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। माहिका की इंस्टा वॉल पर उनकी स्टनिंग तस्वीरें ही देखने को मिलेंगी। एक वीडियो में माहिका के पीछे हार्दिक दिख रहे थे और इस वीडियो में माहिका की उंगली में 23 नंबर था और जोकि हार्दिक की जर्सी का नंबर है। इसके बाद से दोनों के कथित अफेयर की चर्चा होने लगी। हालांकि इस पर दोनों की ही कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल हार्दिक दुबई में एशिया कप 2025 खेल रहे हैं।

Hardik Pandya New Girlfriend
Hardik Pandya New Girlfriend

जैस्मीन वालिया संग भी जुड़ चुका है नाम

इस साल की शुरुआत में, हार्दिक का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया के साथ भी जोड़ा गया था। जैस्मीन को स्टेडियम में हार्दिक का मैच देखते हुए भी देखा गया था। एक बार तो वह मुंबई में मुंबई इंडियंस टीम की बस में भी चढ़ती हुई नजर आई थीं, लेकिन बाद में खबर आई कि उनका रिश्ता टूट गया है।

Hardik Pandya New Girlfriend
Hardik Pandya New Girlfriend

Hardik- Natasha Stanković के बारे में

हार्दिक पंड्या पहले नताशा स्टैंकोविक के साथ शादीशुदा थे. दोनों ने मई 2020 में शादी की थी और फरवरी 2023 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से दोबारा शादी की लेकिन जुलाई 2024 में दोनों ने अपने अलग होने की पुष्टि कर दी। इसके बाद हार्दिक का रिश्ता एक और मॉडल जस्मिन वालिया के साथ जोड़ा गया। लेकिन लगता है कुछ समय बाद इस रिश्ते पर बात आगे नहीं बनी। अब हार्दिक का नाम माहीका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। हार्दिक और माहीका एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर भी फॉलो करते हैं, ऐसे में इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ा है।

Also Read: Rohit Purohit-Sheena Bajaj: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम Rohit Purohit बने पिता, पत्नी Sheena Bajaj ने बेटे को दिया जन्म

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।