PM नरेंद्र मोदी ने गूगल CEO सुंदर पिचाई से कई मुद्दों पर की चर्चा

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा हमने कई विषयों पर बात की, विशेष रूप से भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ पर।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के बीच सोमवार को सुबह बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इस दौरान दोनों के बीच कोरोना संकट के अलावा डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी चर्चा हुई।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ एक अत्यंत फलदायक बातचीत हुई। हमने कई विषयों पर बात की, विशेष रूप से भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ पर बात हुई। 


उन्होंने लिखा, मुझे कई क्षेत्रों में Google के प्रयासों के बारे में और जानने से खुशी हुई। हमारी बातचीत के दौरान, सुंदर पिचाई और मैंने COVID-19 के समय में उभर रही नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में आ रहीं हैं।

Desk Team