साल 2020 बॉलीवुड के लिए अब काल साबित होते दिख रहा है,क्योंकि यही वो साल है जब बॉलीवुड स्टार्स एक के बाद के दम तोड़ रहे हैं। हाल ही पिछले डेढ़ साल से कैंसर से जंग लड़ रही दिव्या अपनी इस जंग को हार गईं और रविवार को उनका निधन हो गया।,उनके जाने से एक बार फिर शोक का महौल छा गया है। वह केवल 28 साल की थीं। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में निधन से पहले आखिरी पोस्ट में लिखा था कि वो डेथ बेड पर हैं। हालांकि एक्ट्रेस की निधन की खबर उनकी कजन बहन ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी है।

बता दें मॉडल एवं सिंगर होने के के साथ दिव्या चौकसे ने बॉलीवुड फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ में भी काम किया है,जिसमें उनके को-स्टार साहिल आनंद थे। इस समय साहिल मशहूर सीरियल कसौटी जिंदगी की में नजर आते हैं। वैसे ये दोनों भाई बहन के जैसी बॉन्डिंग रखते थे।अब दिव्या के दुनिया को अलविदा कहने के बाद साहिल इमोशनल होकर दिव्या के साथ अपनी आखिरी बातचीत को साझा किया है।

आखिरी बार हुई वीडियो कॉल बात
हाल ही में जारी की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक,’कसौटी जिंदगी के 2′ में अभी नजर आ रहे साहिल आनंद से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि दिव्या उनसे बहुत क्लोज थीं और अपनी सगी बहन के बाद वह उन्हें ही अपनी बहन मानते थे।वहीं दिव्या भी उन्हें साहिल भैया और साहिल उन्हें दिव्या दीदी कहकर पुकारते थे। साहिल ने बताया कि पिछले हफ्ते ही दिव्या से उनकी वीडियो कॉल पर बात हुई थी।

आगे साहिल ने बताया कि दिव्या उस समय कुछ ज्यादा बोलने की कंडीशन में नहीं थी। आखिरी बार बात करते हुए हुए दिव्या ने उनसे कहा, ‘भैया, अब नहीं हो पाएगा मुझसे। मैं कुछ भी खा नहीं पा रही हूं। मुझे पाइप के जरिए लिक्विड दिया जा रहा है।

इन सब बातों के अलावा साहिल ने यह भी बताया कि दिव्या का कैंसर ठीक होने के बाद उन्होंने बड़े धूमधाम से अपना बर्थडे मनाया था,लेकिन इसके कुछ हफ्तों बाद ही दिव्या ने इस बात की जानकारी भी दी उनका कैंसर वापस आ गया है और उनका दोबारा उनका इलाज शुरू हुआ,मगर इसके बाद तो उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंतिम में उन्होंने दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।

भोपाल की रहने वाली दिव्या चौक्से करीब एक साल पहले कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हुई थी उन्हें पैंक्रियाज का कैंसर हुआ था। बीच में वो एक बार ठीक भी हुई,लेकिन कैंसर ने उन्हें फिर अपनी चपेट में ले लिया था।

अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘है अपना दिल तो आवारा’ से करने वाली एक्ट्रेस दिव्या ने लंदन की बेडफोर्डशायर यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स किया था। दिव्या ने एक्टिंग के अलावा डांस की भी ट्रेनिंग ली थी।वो दिव्या आईएमशी मिस इंडिया यूनिवर्स की भी कंटेस्टेंट रही थीं। इसके बाद उन्होंने ऐड फिल्मों में काम किया था।


Download Android App
Download iOS App



