एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने शेयर किया सेट के पीछे सुशांत के साथ बीते ये हसीन पल का भावुक कर देने वाला वीडियो

Summary :

दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे हैं।

दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फिल्म के गाने भी रिलीज हो रहे हैं। वहीं फिल्म के टाइटल ट्रैक को लेकर भी फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया और फिल्म के बाकी सॉन्ग्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म  ‘दिल बेचारा’ की को-स्टार स्वास्तिका मुखर्जी ने एक बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया है,वीडियो में स्वास्तिका और सुशांत साथ में झूमकर डांस करते दिख रहे हैं। इस बिहाइंड दी सीन वाले वीडियो में ये दोनों स्टार्स सालसा करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
वैसे इस बात में कोई दो राय नहीं है जब स्वास्तिका सुशांत के साथ यह डांस करने की कोशिश कर रही होंगी तब यह पल केवल मस्ती-मस्ती वाली बातें रही होंगी,मगर जब आज एक्टर इस दुनिया में नहीं रहे तो आज वही लम्हे उनकी लाइफ की एक ऐसी खूबसूरत याद बन चुकी है और जिसे अब वो लाइफटाइम संभाल कर अपने साथ रखना चाहेंगी।
सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर 
स्वास्तिका ने सुशांत के साथ ये डांस वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा  कीज़ी के साथ डांस किया और फिर मेरे साथ भी। उन्हें हमेशा ऐसे ही याद करूंगी। सिंपल, फन लविंग, खुश…सितारों के साथ डांस करते रहना। प्यार।’

इसके अलावा स्वास्तिका ने यह वीडियो शेयर करते हुए डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी धन्यवाद किया है। दरअसल फिल्म के निर्देशक मुकेश छाबड़ा कोई और नहीं बल्कि वो शख्स है जिन्होंने स्वास्तिका और सुशांत के इन सुनहरे पलों को कैमरे में कैद कर लिया था। उन्होंने लिखा है कि मैं इसे हमेशा संभाल कर रखूंगी।
याद दिला दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी जिसके बाद से ही देश में नेपोटिज्म और आउटसाइडर्स के बीच बहस जोरों पर है। साथ ही बांद्रा पुलिस इस केस की करीब 4 सप्ताह से जांच कर रही है और करीब 3 दर्जन लोगों से पूछताछ भी की है। वहीं सुशांत मामले में जो ताजा अपडेट में बताया गया है कि सुशांत डिप्रेशन की दो खतरनाक बीमारियों पैरानोया और बाइपोलर डिसऑर्डर से ग्रसित थे। लॉकडाउन के पहले वह इन बीमारियों के इलाज के लिए एक सप्ताह तक हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे।

Desk Team