PM Kisan की 21वीं किस्त जारी! आपके खाते में नहीं आए 2000 रूपये? तो यहां करें संपर्क

PM Samman Nidhi Yojan

PM Samman Nidhi Yojana: देश के करोड़ों किसानों का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज यानी 19 नवंबर को किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। तमिलनाडु के कोयंबटूर से DBT प्रणाली के माध्यम से लगभग 18,000 करोड़ रुपये वितरित किए हैं। आपको बता दें कि करीब 9 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में 2,000 रुपए की राशि भेजी गई है। इस राशि की किसानों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS संदेश के जरिए पुष्टि की जाएगी। अगर आपके बैंक अकाउंट में किसान सम्मान निधि योजना के पैसे नहीं आए, तो करें ये काम।

PM Kisan Yojana 21st Installment: क्या आपके फोन में मैसेज आया?

PM Samman Nidhi Yojana
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस (Image- Social Media)

जिन किसानों के नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं लिस्ट में है, उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचित किया जा रहा है। इसके साथ ही उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोयंबटूर के कार्यक्रम से जुड़ने के लिए लिंक भी भेजा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह मैसेज सिर्फ उन्हीं के नंबर पर आ रहा है, जिनका लिस्ट में नाम है। अगर आपका भी नाम लिस्ट है, तो आपके अकाउंट में 2000 रूपये आ गए होंगे। अगर कोई मैसेज नहीं आया और खाते में पैसे भी नहीं आए, तो PM Kisan Portal पर जाकर चेक करें।

पैसे नहीं आए, तो क्या करें?

अगर किसी किसान के बैंक अकाउंट में 21वीं किस्त के पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी जानकारी और समस्या का समाधान ले सकते हैं।

PM Samman Nidhi Yojana: ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

PM Samman Nidhi Yojan
क्या आपके फोन में मैसेज आया? (Image- Social Media)

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के पैसे आपके खाते में नहीं आए हैं, तो pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। वहां पर आपको ‘Farmers Corner’ सेक्शन में ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक करें। इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर मांगा दर्ज कर, अपना स्टेटस देख सकते हैं।

अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता, तो ‘Know Your Registration Number’ पर क्लिक करके आधार या मोबाइल नंबर से जान सकते हैं। फिर कैप्चा कोड और OTP डालें, अब किस्त की स्थिति चेक करें। इससे आपको पता चल जाएगा कि पैसे क्यों नहीं आए।

किसान योजना के पैसे न आने की वजह?

PM Samman Nidhi Yojan
किसान योजना के पैसे न आने की वजह? (Image- Social Media)

कुछ किसानों की पीएम किसान योजना की किस्त हर बार अटक जाती है, क्योंकि उनकी कुछ अनिवार्य प्रक्रिया पूरी नहीं होती। किस्त सिर्फ उन्हीं के अकाउंट में आती है, जिंहोने ये सभी काम पूरे किए हैं। किस्त न आने की एक वजह ये भी हो सकती है कि आपका eKYC अधूरा हो या बैंक अकाउंट से जुड़ी कोई गलती हो। बैंक अकाउंट e-KYC और आधार से लिंक करने पर किस्त आपके आकउंट में आ जाएगी।

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते समय बैंक अकाउंट, आधार नंबर की जानकारी सही न भरने की वजह से आपके पैसे अटक सकते हैं। pmkisan.gov.in पर जाकर अपने द्वारा भरी गई जानकारियों की जांच कर लें।

यह भी पढ़ें: MP के किसानों की मौज! 6 हजार की जगह हर साल मिलती है 12000 रुपए की सहायता, ऐसे करें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।