PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 21वीं किस्त जारी, 9 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 2000 रुपए! जानें Eligibility और Online Registration आवेदन की प्रक्रिया

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर वहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित किया।  पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से DBT प्रणाली के माध्यम से लगभग 18,000 करोड़ रुपये वितरित किए हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कब शुरू हुई यह स्कीम?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (Photo: Social Media)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि भारत सरकार की एक पहल है जो किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष ₹6,000 तक देती है। इस पहल की घोषणा पीयूष गोयल ने 1 फरवरी 2019 को भारत के अंतरिम केंद्रीय बजट 2019 के दौरान की थी। इस योजना की लागत ₹75,000 करोड़ प्रति वर्ष है। अब तक, देश के 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 20 किश्तों के माध्यम से 3.70 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इस स्कीम का फ़ायदा कौन उठा सकता है?

इस योजना का लाभ उन किसानों को मिल रहा है जिनकी भूमि का विवरण पीएम किसान पोर्टल पर दर्ज है, जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं और जिनका ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। यह योजना वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पहलों में से एक है, जो लाभार्थियों को सीधे वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने महत्वपूर्ण प्रभाव को रेखांकित करती है। समावेशिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ, यह योजना अपने लाभों का 25 प्रतिशत से अधिक महिला लाभार्थियों को समर्पित करती है।

PM Kisan 21st Installment 2025: डिजिटल लाभ पहुंच योजना

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (Photo: Social Media)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana तकनीकी और प्रक्रियागत प्रगति का लाभ उठाती है, ताकि अधिकतम लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके। किसान-केंद्रित डिजिटल बुनियादी ढांचा व्यापक पहुंच सुनिश्चित करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि देश के पात्र किसान इस योजना का लाभ निर्बाध रूप से उठा सकें। डिजिटल सार्वजनिक वस्तुओं के रणनीतिक समावेश ने न केवल बिचौलियों को समाप्त किया है, बल्कि दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचने वाली एक सुव्यवस्थित वितरण प्रणाली का मार्ग भी प्रशस्त किया है। आधार और आधार-आधारित भुगतान इकोसिस्टम के उपयोग से योजना की प्रभावशीलता और भी बढ़ गई है, जिससे सुरक्षित और कुशल लेनदेन सुनिश्चित होते हैं।

PM Kisan Yojana Eligibility Criteria: आवेदन के लिए ये मानदंड है जरुरी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (Photo: Social Media)
  1. PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसान परिवार में पति-पत्नी और 18 वर्ष से कम उम्र के अविवाहित बच्चे शामिल होते हैं।
  2. शुरू में यह योजना केवल छोटे और सीमांत किसानों (अधिकतम 2 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि वाले) तक सीमित थी, लेकिन 2019 के संशोधन के बाद हर भूमिधारी किसान — चाहे भूमि का आकार कुछ भी हो — इस योजना का लाभ ले सकता है।
  3. भूमि का स्वामित्व संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड में दर्ज होना आवश्यक है, और यह स्वामित्व 1 फरवरी 2019 तक स्थापित होना चाहिए। इसके बाद हुए स्वामित्व बदलाव (मृत्युजनित उत्तराधिकार को छोड़कर) पात्रता में नहीं गिने जाते।
  4. संयुक्त स्वामित्व की स्थिति में, एक ही परिवार का सिर्फ एक सदस्य लाभ प्राप्त कर सकता है।
  5. लाभ केवल उन किसान परिवारों को मिलेगा जो अपनी कृषि योग्य भूमि का उपयोग खेती के लिए करते हैं। गैर-खेती योग्य भूमि या कृषि के अलावा अन्य कार्यों में भूमि का उपयोग करने वाले किसान पात्र नहीं माने जाएंगे।
  6. किसान की मुख्य आय कृषि से होनी चाहिए। यदि उसकी प्रमुख आय सरकारी सेवा, व्यवसाय या अन्य गैर-कृषि स्रोतों से आती है, तो वह योजना के लिए योग्य नहीं होगा।
  7. आधार कार्ड पहचान और सत्यापन के लिए अनिवार्य है। पहले कुछ पूर्वोत्तर राज्यों को छूट थी, लेकिन अब सभी के लिए आधार आवश्यक है। किसान का बैंक खाता भी आधार से लिंक होना चाहिए, क्योंकि सहायता राशि DBT के माध्यम से सीधे खाते में भेजी जाती है।
  8. आधार न होने पर अस्थायी रूप से वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसे वैकल्पिक पहचान पत्र स्वीकार किए जा सकते हैं, लेकिन अंततः आधार अनिवार्य है।
  9. पात्रता और पहचान सत्यापन के लिए ई-केवाईसी (E-KYC)जरूरी है, जो दो तरीकों से पूरी की जा सकती है—
    • ओटीपी आधारित: आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर
    • बायोमेट्रिक आधारित: नजदीकी CSC या आधार सेवा केंद्र पर फिंगरप्रिंट स्कैन द्वारा
  10. आवश्यक दस्तावेज:आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व के रिकॉर्ड (जैसे जामबंदी, खतौनी, रिकॉर्ड ऑफ राइट्स आदि), आधार-लिंक्ड बैंक खाते का विवरण (पासबुक, IFSC कोड), मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फ़ोटो, आवश्यकता पड़ने पर नागरिकता/पहचान प्रमाण

PM Kisan Yojana Online Registration: ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana (Photo: Social Media)
  1. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन (Farmer Registration) ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आपका नाम, मोबाइल नंबर और स्टेट पूछा जाएगा। यह सभी जानकारी आपको बिल्कुल सहा से भरें।‌‌‌
  4. नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरे और सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।‌‌
  5. अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जाएगा जिसे आपको यहां पर भरना है और सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  6. उसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप पंजीकरण करना चाहते हैं तो आपको “Yes” के विकल्प पर क्लिक करना है।
  7. अब आपके सामने एक पंजीकरण फॉर्म खुलेगा। इस फॉर्म में निम्नलिखित विवरण भरें: आधार नंबर, मोबाइल नंबर, राज्य का चयन, जिला, ब्लॉक, और गांव का नाम। खाते की जानकारी भरें जैसे बैंक खाता संख्या और IFSC कोड दर्ज करें। अपनी भूमि का विवरण दर्ज करें (कितनी भूमि है, और वह किसके नाम पर है)।
  8. अब आवश्यक दस्तावेज जैसे कि भूमि रिकॉर्ड, आधार कार्ड, और बैंक पासबुक की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें। इसके बाद नीचे सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  9. जैसे ही आप सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं, आप सफलतापूर्वक इस योजना में रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। अब आपको आपकी एक किसान आईडी (Farmer ID) मिल जाएगी।
  10. पंजीकरण के बाद, स्थानीय कृषि विभाग द्वारा आपके विवरण की जांच की जाएगी।
  11. सफलतापूर्वक पंजीकृत होने के बाद, आपको PM-Kisan योजना के तहत किस्तें मिलनी शुरू हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें- MP के किसानों की मौज! 6 हजार की जगह हर साल मिलती है 12000 रुपए की सहायता, ऐसे करें मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लिए आवेदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।