PM मोदी का त्रिकोणासन हुआ वायरल, देखें 3D एनिमेशन

Summary :

NULL

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात‘ में युवाओं से ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ में शामिल होने का आग्रह किया। पीएम मोदी का कार्यक्रम खत्म होने के बाद अब सोशल मीडिया पर एक 3डी वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री खुद योगाभ्यास करते दिख रहे हैं।

social-media

3डी एनिमेटेड वीडियो में नीली टी-शर्ट और काला लोवर पहनकर पीएम मोदी त्रिकोणासन करते दिख रहे हैं। यह आसन कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और चपटे तलवों (Flat Foot) की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

modi yoga

त्रिकोणासन जांघों, छाती, कंधे और रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला भी बनाता है।

modi yoga

अगर किसी व्यक्ति को गर्दन और पीठ पर चोट लगी हो या स्लिप डिस्क और सायटिका की समस्या हो तो उसे यह आसन नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी का यह वीडियो को दो घंटे के अंदर ही काफी पॉपुलर हो गया है।

modi yoga 3d

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने साल 2014 में सत्ता में आने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की थी। उन्होंने इसके लिए यूएन के सामने प्रस्ताव पेश किया था। यह प्रस्ताव तीन महीनों से भी कम समय में यूएन महासभा में पास हो गया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में देश के युवाओं से योग को लोकप्रिय बनाने की अपील की थी और सेहत को लेकर जागरूकता फैलाने की जरूरत पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘स्वस्थ्य रहने के लिए योग बहुत जरूरी है, पूरे विश्व में इसे सेहतमंद शरीर पाने के लिए जरूरी कदम के तौर पर पहचान मिल गई है।

योग स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य मन दोनों के लिए जरूरी है। योग को रुचिकर तरीकों से सभी युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला और पुरुषों के बीच लोकप्रिय बनाने की जरूरत है।’

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team