नोएडा पुलिस ने आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा व मुहर्रम को देखते हुए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अधिकारी लगातार लोगों के बीच बैठक कर रहे हैं। नोएडा के हर जोन में बैठक कर पुलिसकर्मी लोगों को नए कानून की जानकारी दे रहे हैं। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह की देखरेख में और एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र के निर्देशन में एसीपी नोएडा-1 प्रवीण कुमार ने थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में आगामी कांवड यात्रा, मोहर्रम तथा तीनों नये कानूनों के संबंध में पदाधिकारियों व नागरिकों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक किया।
- पुलिस ने कांवड़ और मोहर्रम को देखते हुए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए हैं
- सुरक्षा व्यवस्था को बनाने के लिए अधिकारी लगातार बैठक कर रहे हैं
- नोएडा के हर जोन में बैठक कर पुलिसकर्मी नए कानून की जानकारी दे रहे हैं
तीनों नए कानूनों में महत्वपूर्ण बदलाव
प्रवीण कुमार ने तीनों नए कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023) में महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस बीच उन्होंने कहा कि नए कानून आमजन की सुविधा के लिए बनाये गये हैं। तीनों नए कानूनों की मदद से पीड़ितों को तुरंत न्याय मिलेगा। नए कानून से आम जनता को कोई भी परेशानी नहीं होगी। अब मुकदमा दर्ज करना काफी आसान हो जाएगा और लोगों को सहूलियत भी होगी।
22 जुलाई कावड़ यात्रा की शुरुआत
गौरतलब है कि मोहर्रम 7 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और कावड़ यात्रा 22 जुलाई से लेकर 2 अगस्त तक चलेगी। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगा है। कावड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु नोएडा से होते हुए हरिद्वार की तरफ जाते हैं। कावड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन भी किया जाएगा, जिसके लिए प्लान अभी से तैयार किया जा रहा है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और हरियाणा से लाखों भक्त इस कावड़ यात्रा में शामिल होते हैं। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार इस यात्रा को पूरी तरीके से सुरक्षित बनाने के लिए अभी से अपने प्रयास में जुट गई है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



