Pollution: देशभर में प्रदूषण की समस्या बेहद गंभीर हो गई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। नए फैसले के अनुसार, दो एकड़ से कम जमीन वाले किसानों को 5,000 रुपये, 2 से 5 एकड़ जमीन वाले किसानों को 10,000 रुपये तथा पांच एकड़ से अधिक जमीन वाले किसानों को पराली जलाने पर 30,000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
पराली जलाने को लेकर केंद्र सख्त
बता दें कि पिछले महीने के आखिरी में सुप्रीम कोर्ट ने भी पराली जलाने से प्रभावित राज्य सरकारों को कम जुर्माने के लिए फटकार लगाई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने जुर्माने की राशि दुगनी कर दी है। हरियाणा, पंजाब में इस समय बड़ी संख्या में पराली जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। जिसके कारण वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इसका प्रभाव पास के राज्यों में भी पड़ रहा है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पंजाब और हरियाणा को इसका कराण बता रही है।
SC की फटकार के बाद केंद्र का फैसला
ये नियम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आपसाल के क्षेत्रों में वायु प्रबंधन आयोग अधिनियम, 2021 के तहत संशोधित किए गए हैं। अधिनियम की धारा 25 की उप-धारा (2) के खंड (H) का हवाला देते हुए, केंद्र सरकार ने इन नियमों को संशोधित करते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग संशोधन नियम, 2024 के रूप में पारित किया हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



