नई दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। भाजपा के इस वरिष्ठ नेता ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने मुख्यालय में एक हवन का आयोजन भी किया। सुबह 10 बजे से 10:30 बजे के बीच हुए इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राजनीति और भाजपा में आडवाणी के योगदान पर एक लेख लिखकर इस दिन को विशेष रूप से चिह्नित किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने आडवाणी के जीवन के सफर को याद किया। उन्होंने पोस्ट में लिखआ कि बंटवारे का दर्द झेलने और फिर से अपना जीवन संवारने से लेकर, जनसंघ को मजबूत करने, भाजपा का निर्माण करने और आपातकाल (इमरजेंसी) के खिलाफ डटकर खड़े होने तक।
उन्होंने सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा में आडवाणी की भूमिका और सरकार में उनके कार्यकाल का भी जिक्र किया। इसके साथ ही, उन्होंने पढ़ने, संस्कृति, सिनेमा और लेखन में आडवाणी की गहरी रुचि पर भी प्रकाश डाला।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा की राजनीतिक उपस्थिति बढ़ाने का श्रेय आडवाणी के नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि आज, 8 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है। एलके आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, मैं उन्हें बधाई देता हूं। मैंने एक लेख लिखा है, जिसमें मैंने भारत के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित किया है।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने उनके सफर को याद किया है, चाहे वह बंटवारे की भयावहता को झेलकर फिर से जीवन की शुरुआत करना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भाजपा का निर्माण करना हो, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करना हो, या सरकार में रहकर देश की सेवा करना हो। मैंने आडवाणी जी के अन्य पहलुओं के बारे में भी लिखा है – जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, एक बेहतरीन लेखक के रूप में उनकी पहचान, और भी बहुत कुछ।”
–आईएएनएस
एमएस/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



