भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार की रात भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसे किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें उन्होंने जहरीले रसायन पदार्थ होने की आशंका जताई है।
भोपाल के पुलिस उप महानिरीक्षक इरशाद वली ने बताया कि हमें सांसद प्रज्ञा सिंह ने शिकायत की है कि उन्हें कुछ हानिकारक रसायन वाले लिफाफे मिले हैं।”
जब उनसे पूछा गया कि यह जहरीला रसायन पदार्थ क्या है तो उन्होंने कहा कि फारेंसिक टीम द्वारा जांच करने के बाद ही इसका पता चल पायेगा।
वली ने बताया कि पोस्ट के जरिए आये इन लिफाफों को खोलने पर प्रज्ञा को आशंका हुई कि इनमें हानिकारक रसायन हैं और पुलिस में इसकी शिकायत की।
इसी बीच, नगर पुलिस अधीक्षक, टी टी नगर उमेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंवि की धारा 326 एवं 507 के तहत कमला नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने तीन-चार पत्रों में मिले इन पदार्थों को जब्त कर लिया है और इनकी जांच की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



