भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शुक्रवार शाम दिल्ली के डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) पर सवालों के जवाब देंगे।
भाजपा सूत्रों के अनुसार, शाम पांच बजे भाजपा मुख्यालय में होने जा रही प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सवालों के जवाब दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी जावड़ेकर कुछ बोल सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



