Prateek Yadav Death News: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, पोस्टमार्टम हुआ पूरा

Summary :

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से दुखद खबर सामने आई है जहां उनके भाई का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि लखनऊ में प्रतीक यादव को स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया है मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतले भाई थे और राजनीतिक करियर से दूर फिटनेस, जिम, रियल एस्टेट का काम करते थे। Prateek Yadav Death News: शोक की लहर…

Prateek Yadav Death News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से दुखद खबर सामने आई है जहां उनके भाई का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बता दें कि लखनऊ में प्रतीक यादव को स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल भर्ती कराया गया था लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया है मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि प्रतीक यादव अखिलेश यादव के सौतले भाई थे और राजनीतिक करियर से दूर फिटनेस, जिम, रियल एस्टेट का काम करते थे।

Prateek Yadav Death News: शोक की लहर

Prateek Yadav Death News
Prateek Yadav Death News (Source: Social Media)

प्रतीक यादव राजनीतिक करियर से दूर थे लेकिन पत्नी अपर्णा यादव बीजेपी नेता है। बता दें कि प्रतीक यादव की कुछ दिनों से तबीयत खऱाब चल रही थी और इस दौरान उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। अस्पताल में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम कराया गया है और जल्द ही मौत की वजह भी सामने आ जाएगी।

Akhilesh Yadav Brother Death: प्रतीक यादव कुछ दिनों से बीमार से थे

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव कुछ दिनों से बीमार से थे और मेदांता अस्पताल में भर्ती भी थे। उनकी तबीयत खराब होने के बाद अखिलेश यादव भी अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन आज एक बार फिर उनकी तबीयत खराब होने के कारण सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: PM की अपील पर योगी सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, मंत्रियों के काफिले में 50% कटौती, 2 दिन WFH…

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।