Cannes 2026 में Alia Bhatt के साथ हुआ ‘इग्नोर गेम’? कैमरों ने फेरा मुंह, लेकिन एक स्माइल ने जीत लिया दिल

Summary :

Alia Bhatt Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) इस समय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इस बार फिर चर्चा के केंद्र में रहीं बॉलीवुड की सुपरस्टार Alia Bhatt। पहले लुक से इंटरनेट पर छा जाने के बाद आलिया का दूसरा लुक सामने आया, जहां उन्होंने फेमस डिजाइनर ब्रांड ‘Tamara Ralph’ का ब्लश-टोन्ड गाउन पहनकर एक बार फिर ग्लैमर से सबका ध्यान खींचा। लेकिन इस बार जो हुआ, उसने फैंस और सोशल मीडिया दोनों को सोच में डाल दिया- आखिर ऐसा क्या था उस मोमेंट में, जिसने पूरे फोकस को अचानक बदल दिया और चर्चा…

Alia Bhatt Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 (Cannes Film Festival 2026) इस समय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इस बार फिर चर्चा के केंद्र में रहीं बॉलीवुड की सुपरस्टार Alia Bhatt। पहले लुक से इंटरनेट पर छा जाने के बाद आलिया का दूसरा लुक सामने आया, जहां उन्होंने फेमस डिजाइनर ब्रांड ‘Tamara Ralph’ का ब्लश-टोन्ड गाउन पहनकर एक बार फिर ग्लैमर से सबका ध्यान खींचा।

लेकिन इस बार जो हुआ, उसने फैंस और सोशल मीडिया दोनों को सोच में डाल दिया- आखिर ऐसा क्या था उस मोमेंट में, जिसने पूरे फोकस को अचानक बदल दिया और चर्चा का रुख ही मोड़ दिया? तो चलिए जानते हैं पूरी कहानी…

Alia Bhatt Cannes 2026: Tamara Ralph गाउन में आलिया का दूसरा ग्लैम अवतार बना चर्चा

Alia Bhatt Cannes 2026
Alia Bhatt Cannes 2026 ( Source : Social Media)

अपने दूसरे अपीयरेंस के लिए आलिया भट्ट ने ब्लश-टोन्ड गाउन चुना, जो फैशन और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जा रहा है। इस लुक में उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग और रॉयल नजर आया। कर्व्ड बस्टियर नेकलाइन और रिवेरा की धूप में चमकती ज्वेलरी ने उनके लुक को और भी रॉयल बना दिया।

ड्रेस का डिजाइन,  फैशन क्रिटिक्स का मानना है कि यह लुक सिर्फ आउटफिट नहीं, बल्कि एक सोचा-समझा स्टाइल एक्सप्रेशन था, जिसे आलिया ने पूरे सेल्फ कॉन्फिडेंस के साथ कैरी किया। हालांकि, कुछ लोगों को यह लुक काफी एक्सपेरिमेंटल लगा, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि उन्होंने कान्स के माहौल में एक अलग पहचान बनाई।

Cannes Film Festival 2026: कैमरों ने किया इग्नोर, लेकिन स्माइल से जीत लिया शो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FilmyReelX (@filmyreelx)

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि फोटोग्राफर्स बड़े इंटरनेशनल सितारों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में जब आलिया अपनी पोजिशन पर पहुंचीं, तो कुछ सेकंड के लिए कैमरों का फोकस उनकी तरफ नहीं गया। यह पल किसी भी स्टार के लिए अनकंफर्टेबल हो सकता था।

लेकिन आलिया ने बिना नाराज हुए बेहद शांत अंदाज़ में मुस्कुराते हुए कैमरों की ओर देखा। उनकी यही मुस्कान अब इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फैंस का कहना है कि यही असली स्टारडम है-जहां इंसान हालात से घबराने के बजाय उन्हें अपने अंदाज़ से यादगार बना दे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने लिखा कि आलिया ने बिना कुछ कहे सबको जवाब दे दिया। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह केवल भीड़ और अफरा-तफरी का नतीजा था, जबकि कुछ इसे इंडियन स्टार्स को कम अटेंशन मिलने से जोड़कर देख रहे हैं।

Alia Bhatt Tamara Ralph Gown: क्या ग्लोबल मंच पर बदल रही है भारतीय सितारों की पहचान?

Alia Bhatt Tamara Ralph Gown
Alia Bhatt Tamara Ralph Gown ( Source: Social Media)

इस पूरे मामले के बाद इंटरनेट पर एक नई बहस शुरू हो गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या अब इंटरनेशनल फ़ोरम्स पर इंडियन स्टार्स को पहले जैसी अहमियत नहीं मिल रही? हालांकि, दूसरी तरफ फैंस का कहना है कि आलिया की मौजूदगी ही इतनी मजबूत थी कि बिना कैमरों के भी उन्होंने पूरी महफिल लूट ली।

हाल ही में कान्स में बातचीत के दौरान आलिया भट्ट ने भारतीय सिनेमा में महिलाओं की भूमिका और कंटेंट को लेकर भी अपनी राय रखी थी।जिस तरह से आलिया ने पूरे मामले को हैंडल किया, उसने यह साबित कर दिया कि स्टारडम केवल कैमरों के फ्लैश से नहीं, बल्कि परसोना और सेल्फ-कॉन्फिडेंस से बनता है।

Social Media Reactions: फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

Social Media Fan's Reactions
Social Media Fan’s Reactions ( Source : Social Media)

इस पूरे मोमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्शंस सामने आ रही हैं। जहां एक तरफ आलिया के लुक और कॉन्फिडेंस की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कई यूजर्स इस इवेंट के माहौल और कवरेज को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

कुछ यूजर्स का कहना है:

“Cannes just doesn’t feel the same without Aishwarya Rai. She brought grace, glamour, and emotions that turned every appearance into a moment. Her absence leaves a silence no spotlight can fill.”

एक दुसरे पोस्ट में लिखा गया:

“Baat toh sahi hai.. Koi photo hi nahi le raha.. She is also looking awkward Anyways, the smile she carried throughout is showing she is strong ”

वहीं एक फैन ने अपनी राय में कहा:

“Aishwarya Rai is the only Indian actor capable of turning heads, creating show-stopper moments and commanding publicity just by her presence! The OG Queen! No one, just no one can match her aura and presence!”

इसी वजह से कुछ लोगों ने  कहा  इवेंट के दौरान Alia Bhatt अपने आउटफिट को संभालती हुई नजर आ रही थीं। उनका ध्यान बार-बार अपने गाउन को ठीक करने और उसे ग्रेसफुल तरीके से कैरी करने पर था, जिससे यह साफ दिख रहा था कि वह हर एंगल से अपने लुक को परफेक्ट रखने की कोशिश कर रही थीं।

अब सबसे बड़ा सवाल है कि अगर आलिया इस पूरे ट्रेंड पर किसी इंटरव्यू या स्टेटमेंट में बात करती हैं, तो यह खबर एक बार फिर बड़ा मोड़ ले सकती है। फिलहाल कहानी यहीं रुकती नहीं दिख रही… क्योंकि कान्स 2026 का यह मोमेंट अभी और भी सुर्खियां बटोरने वाला है।

Read  More: Cannes 2026 : Alia Bhatt ने रेड कार्पेट पर खोला जादू, बनी ग्लोबल फैशन सेंसेशन..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।