प्रेमानंद महाराज का वीडियो वायरल, पहलगाम हमले पर पूछा गया सवाल

Summary :

पहलगाम हमले पर प्रेमानंद महाराज का वीडियो चर्चा में

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर प्रेमानंद महाराज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि आतंकियों की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है और इन पर सिर्फ सरकार ही काबू पा सकती है। महाराज ने अधर्मियों के नाश की बात कही और उन्हें कैंसर के समान बताया जिसे काटकर ही ठीक किया जा सकता है।

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रेमानंद महाराज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रेमानंद महाराज से जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि आतंकियों के साथ क्या किया जाना चाहिए।

Premanand Maharaj

महाराज जी ने क्या कहा?

वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने कहा- इनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है। इन पर सिर्फ सरकार ही काबू पा सकती है। इन अधर्मियों का नाश करो। ऐसा कौन सा धर्म है जो दूसरों को नुकसान पहुंचाने से मजबूत होता है? वह धर्म नहीं, पाप है। अगर पता चले कि शरीर के किसी अंग में कैंसर है तो उसे काटकर जान बचाई जा सकती है। दूसरों को सताने, परेशान करने और पीड़ा देने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपनी मनमानी को धर्म मानने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Premanand Maharaj

देश को डरा रहा है

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जो अपराधी हैं, उनका विनाश होना चाहिए। एक आदमी लाखों लोगों पर अत्याचार कर रहा है। वह पूरे देश को डरा रहा है। बता दें कि पहलगाम हमले में 28 लोगों के मरने की खबर है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की अहम बैठक हुई। बैठक में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई अहम निर्णय लिए।

पीएम मोदी

पीएम मोदी ने किया पहलगाम का जिक्र

उधर, बिहार दौरे पर पीएम मोदी ने पहलगाम हमले का जिक्र किया। उन्होंने जनता के बीच हाथ जोड़कर कहा, “पहलगाम में जिस क्रूरता से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है… इस दुख की घड़ी में पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। सरकार भी यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रही है कि वर्तमान में उपचाराधीन परिवार के सदस्य जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।”

Bihar: प्रधानमंत्री मोदी ने मधुबनी में 13,480 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।