राष्ट्रपति कोविंद, PM मोदी और सोनिया ने गिरिजा देवी के निधन पर जताया शोक

Summary :

NULL

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मशहूर गयिका गिरिजा देवी ने निधन पर आज गहरा शोक व्यक्त किया। शास्त्रीय गायिका गिरिजा देवी के निधन पर शोक जताते हुए राष्ट्रपति कोविंद इसे देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए बड़ क्षति बताया है। राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया है, शास्त्रीय गायिका और ठुमरी की सम्राज्ञी गिरिजा देवी के निधन की सूचना से दुख हुआ। हमारी सांस्कृतिक विरासत की अपूरणीय क्षति।

प्रधानमंत्री मोदी ने गिरिजा देवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट कर कहा, ‘गिरिजा देवी जी के निधन से दुखी हूं, भारतीय शास्त्रीय संगीत ने अपनी सबसे मधुर आवाजों में से एक को खो दिया है। मेरे विचार उनके प्रशंसकों के साथ हैं।’ नरेंद्र मोदी ने कहा कि शास्त्रीय गायक का ऐसे जाना भारतीय संगीत के लिए क्षति है। शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

श्रीमती सोनिया ने अपने शोक संदेश में कहा कि गिरिजा देवी के निधन से भारतीय संगीत जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और वह हाल ही के समय की महान आवाजों में एक थी। श्रीमती सोनिया गांधी ने कहा कि उनके निधन से न केवल परिजनों बल्कि प्रशंसकों और मित्रों को असाधारण क्षति हुई है। उन्होंने दिंवगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि पद्म विभूषण से सम्मानित ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का कल रात दिल का दौरा पड़ने के बाद यहां एक अस्पताल में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी एक बेटी है। बनारस घराने की गायिका को वर्ष 1972 में पद्मश्री सम्मान मिला था। वर्ष 1989 में उन्हें पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म आठ मई 1929 को बनारस के निकट एक गांव में जमींदार परिवार में हुआ था।

 

Desk Team