राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आईसीयू से एक विशेष कक्ष में शिफ्ट कर दिया गया है और बाईपास सर्जरी के बाद से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। यह जानकरी राष्ट्रपति भवन ने दी।
26 मार्च को राष्ट्रपति को सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद भारतीय सेना के रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में ले जाया गया, जिसके एक दिन बाद उन्हें एम्स में भर्ती कर दिया गया और 30 मार्च को कार्डियक बाईपास सर्जरी की गई। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति कोविंद को आज एम्स में आईसीयू से एक विशेष कक्ष में श्फ्टि कर दिया गया। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं और उन्हें आराम करने की सलाह दी है।”
1 अप्रैल को, राष्ट्रपति ने कहा कि वह बाईपास सर्जरी के बाद अच्छे से रिकवरी कर रहे हैं और डॉक्टरों का आभार जताया था। उन्होंने एक ट्वीट में कहा था, “मैं भारत और विदेश के नागरिकों और नेताओं से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना वाले मिले संदेशों से अभिभूत हूं। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। आप सभी का आभार।”


Download Android App
Download iOS App



