प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई

Summary :

महाकुंभ में पीएम मोदी और सीएम योगी ने की नाव की सवारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ 2025 में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ यमुना नदी में नाव की सवारी की। सवारी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई और मां गंगा की पूजा भी की।

निषादराज क्रुज में सवार

महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम नोज में निषादराज क्रुज में सवारी की। इस दौरान महाकुंभ के घाटों में लोगों की भारी भीड़ PM नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थी। PM नरेंद्र मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

इससे पहले, मंगलवार को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने महाकुंभ-2025 के लिए प्रयागराज की अपनी यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ, दोनों नेताओं ने लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और डिजिटल महाकुंभ एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा किया। 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।