इंफाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी मणिपुर यात्रा के दौरान आठ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और चार अन्य योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री हप्ता कांगजीबंग जायेंगे जहां वह एक जनसभा में परियोजनाओं का उद्घाटन और उनकी आधारशिला रखेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घटान करेंगे उसमें टेंगनौपाल जिले के मोरेह में चेकपोस्ट, इंफाल पूर्वी जिले में डोलाइथाबी बैराज परियोजना, एफसीआई खाद्य भंडार गोदाम, उखरुल जिले में बफर जलाशय आदि शामिल हैं। इसके अलावा भी वह कई अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे एवं उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा उपाय कड़े कर दिये गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



