कटनी : मध्यप्रदेश के कटनी जेल में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गयी। वह हत्या के प्रयास के एक मामले में पिछले डेढ़ वर्ष से जेल में बंद था। जेल अधीक्षक सुजीत कुमार खरे ने बताया कि रामजी कड़री (30) ने जेल में अन्य कैदियों के साथ खाना खाया और अपनी बैरिक में सो गया।
तडके अचानक उसकी तबियत खराब हो गयी और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौप दिया है। माधवनगर पुलिस इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं परिजन का आरोप है कि दो दिन पहले रामजी पेशी में आया था,
तब वह स्वस्थ था। परिजन ने आशंका जताई है कि रामजी की जेल के अंदर हत्या की गयी है। बताया गया है कि रामजी और मुकेश ठाकुर मारपीट के एक मामले में जेल में बंद थे, लेकिन मुकेश कुछ दिन बाद जेल से छूट गया था। इसके बाद रामजी के परिजन ने मुकेश से उसे छुडवाने को कहा जिसपर मुकेश से विवाद हो गया और उसने जेल में रामजी को मरवा देने की धमकी दी थी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



