‘सरकार जनता को गुमराह कर रही’, LPG संकट पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

Summary :

Priyanka Gandhi LPG crisis statement: मिडिल ईस्ट में लड़ाई के बीच, भारत LPG की कमी से जूझ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हालात और खराब हो रहे हैं। इस बीच, कई शहरों में रेस्टोरेंट और होटल पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इस बीच, भारतीय राजनीति भी गरमा गई है। इसी दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने भी गैस सप्लाई में रुकावट पर पार्लियामेंट में चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का…

Priyanka Gandhi LPG crisis statement: मिडिल ईस्ट में लड़ाई के बीच, भारत LPG की कमी से जूझ रहा है। पिछले कुछ दिनों से हालात और खराब हो रहे हैं। इस बीच, कई शहरों में रेस्टोरेंट और होटल पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इस बीच, भारतीय राजनीति भी गरमा गई है। इसी दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मौजूदा सरकार पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस MP प्रियंका गांधी ने भी गैस सप्लाई में रुकावट पर पार्लियामेंट में चर्चा की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता अब महंगाई, बेरोजगारी और हाल ही में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का बोझ नहीं झेल सकती।

प्रियंका गांधी ने सरकार से किए सवाल

कांग्रेस नेता Priyanka Gandhi ने कहा कि अगर इस मुद्दे पर संसद में चर्चा होती, तो जनता से जुड़े कई अहम सवाल उठाए जा सकते थे। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों और योजनाओं को मौजूदा संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रियंका गांधी ने कहा, “आखिर जनता कब तक यह सब झेलेगी? लगातार महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है और एलपीजी की स्थिति भी खराब है। यह सब सरकार की नीतियों का नतीजा है। अगर संसद में इस विषय पर बहस होती, तो कम से कम लोगों से जुड़े जरूरी मुद्दों पर बात हो पाती।”

कपिल सिब्बल ने सरकार को बताया सही

इतना ही नहीं गैस संकट के बीच कपिल सिब्बल का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता तय करके सही कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी की स्थिति में सबसे पहले घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा किया जाना चाहिए, क्योंकि यह सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ है। सिब्बल ने कहा कि उसके बाद इंडस्ट्री को गैस उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उनका मानना है कि सरकार का यह फैसला संतुलित है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी और उद्योगों की जरूरतें भी बाद में पूरी की जा सकेंगी।

Also Read: तेल-गैस की ब्लैक मार्केटिंग पर बिहार सरकार सख्त, Samrat Chaudhary का बड़ा निर्देश; बोले- कालाबाजारी करने वालों को सीधे होगी जेल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।