तेल-गैस की ब्लैक मार्केटिंग पर बिहार सरकार सख्त, Samrat Chaudhary का बड़ा निर्देश; बोले- कालाबाजारी करने वालों को सीधे होगी जेल

Summary :

Samrat Chaudhary Order On Oil Gas Black Marketing: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईंधन और गैस सप्लाई को लेकर देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच बिहार में इस संकट से निजात पाने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने इस मामले में साफ दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और किसी भी तरह की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा, “भारत सरकार ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है। अगर कोई भी ब्लैक मार्केटिंग में शामिल पाया गया तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।…

Samrat Chaudhary Order On Oil Gas Black Marketing: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच ईंधन और गैस सप्लाई को लेकर देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच बिहार में इस संकट से निजात पाने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा आदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार ने इस मामले में साफ दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और किसी भी तरह की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सम्राट चौधरी ने कहा, “भारत सरकार ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है। अगर कोई भी ब्लैक मार्केटिंग में शामिल पाया गया तो सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जनता को सभी सुविधाएं मिलती रहें।”

LPG Crisis In Bihar: कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर फिलहाल रोक

दरअसल, देश के कई हिस्सों में गैस सिलेंडर की संभावित कमी को देखते हुए डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन ने कुछ अस्थायी फैसले लिए हैं। कई जगहों पर कमर्शियल ग्राहकों के लिए गैस सिलेंडर की डिलीवरी फिलहाल रोक दी गई है। हालांकि, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने यह भी साफ किया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए गैस की कोई कमी नहीं है और आम लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

Samrat Chaudhary Order On Oil Gas Black Marketing: राज्यसभा चुनाव पर क्या बोले सम्राट चौधरी?

इसी दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर भी विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2005 से ही उन्हें हार का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “लालू परिवार 2005 से लगातार हारता आ रहा है और अब तो उन्हें हारने की आदत पड़ चुकी है।”

Bihar News: निशांत के JDU में शामिल होने पर क्या बोले डिप्टी सीएम?

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में शामिल होने के सवाल पर भी सम्राट चौधरी ने 9 मार्च को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि यह जदयू का आंतरिक फैसला है और भाजपा इसका स्वागत करती है। सम्राट चौधरी ने कहा, “हम इसका स्वागत करते हैं। यह जदयू का अपना निर्णय है। उन्होंने फैसला लेकर निशांत कुमार को पार्टी में शामिल कराया है, और हम उनका स्वागत करते हैं।”

ALSO READ: कच्चे तेल में उबाल, पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव, जाने आज का ताज़ा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।