प्रियंका गांधी ने चीन सीमा मुद्दे को लेकर PM मोदी पर कविता की पंक्तियों के जरिए साधा निशाना

Summary :

प्रियंका ने कहा कि चीनी सेना को लेकर जो झूठ पीएम मोदी जो बोल रहे हैं उनकी पूरी टीम अपने पुराने बयानों की परवाह किये बिना उसी झूठ को दोहरा रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीनी सेना के भारतीय सीमा में घुसपैठ नहीं करने संबंधी बयान पर हिंदी के मशहूर कवि गोरख पांडे की कविता काे उद्धृत करते हुए तीखा हमला किया है।

प्रियंका ने कहा कि चीनी सेना को लेकर जो झूठ पीएम मोदी जो बोल रहे हैं उनकी पूरी टीम अपने पुराने बयानों की परवाह किये बिना उसी झूठ को दोहरा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने गोरख पांडे की कविता की ये पंक्तियां उद्धृत की है-

“राजा बोला रात है
रानी बोली रात है
मंत्री बोला रात है
संतरी बोला रात है
यह सुबह सुबह की बात है”
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने को लेकर शनिवार को एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि चाइनीज धरती थी तो हमारे सैनिक कहां और क्यों शहीद हुए?  बता दें कि पीएम मोदी ने चीन सीमा पर विवाद को लेकर बुलाई गयी सर्वदलीय बैठक में कहा था कि चीन ने ना ही  भारतीय सीमा पर कब्जा किया है और ना ही उसने किसी चौकी को कब्जाया है।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लद्दाख में हमारे 20 जांबाज शहीद हुए, लेकिन जिन्होंने भारत माता की तरफ आंख उठाकर देखा था, उन्हें वो सबक सिखाकर गए। न वहां कोई हमारी सीमा में घुसा हुआ है, न ही हमारी कोई पोस्ट किसी दूसरे के कब्जे में है।

‘राजस्थान जनसंवाद रैली’ में जे पी नड्डा बोले- सैनिकों की शहादत नहीं जाएगी व्यर्थ

Desk Team