पबजी कॉर्पोरेशन ने मंगलवार को कहा कि कंपनी ने भारत में अपने कारोबार के लिए चीन स्थित कंपनी टेनसेंट से अपनी मोबाइल फ्रेंचाइजी को अधिकृत नहीं करने का फैसला लिया है, इससे बैन के हटाए जाने की संभावना हो सकती है।
भारत में इस लोकप्रिय गेम को टेनसेंट होल्डिंग्स द्वारा वितरित किया जाता था।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा, “अपने इस हालिया विकास के मद्देनजर पबजी कॉर्पोरेशन ने फैसला लिया है कि भारत में अपने मोबाइल फ्रेंचाइजी को अब टेनसेंट गेम्स से और अधिकृत नहीं किया जाएगा।”
बयान में आगे कहा गया कि कंपनी निकट भविष्य में भारत के लिए पबजी गेम की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेकर प्रशंसकों को एक नया अनुभव प्रदान करेगी और इस दिशा में आगे बढ़ते हुए कंपनी नए-नए तरीकों पर काम कर रही है।
भारत में पबजी मोबाइल के लिए सभी तरह के पब्लिशिंग राइट्स पर स्वामित्व पबजी कॉर्पोरेशन के पास होगी, जो एक दक्षिणी कोरियाई गेमिंग कंपनी है।


Download Android App
Download iOS App



