पुलवामा की शहादत को भूलेंगे नहीं, लेंगे बदला : सीआरपीएफ

Summary :

सीआरपीएफ ने कहा, “हम पुलवामा हमले में शहीद हुए अपने जवानों को सलाम करते हैं और शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस क्रूर हमले का बदला लिया जाएगा।”

सीआरपीएफ ने शुक्रवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में भयावह आतंकी हमले में शहीद हुए अपने 40 जवानों की शहादत को न तो भूलेगा और न ही माफ करेगा बल्कि इसका बदला लेगा। देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, “हम भूलेंगे नहीं, हम माफ नहीं करेंगे।’’ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “हम पुलवामा हमले में शहीद हुए अपने जवानों को सलाम करते हैं और शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस क्रूर हमले का बदला लिया जाएगा।”

crpf tweet

बल ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की याद में सीआरपीएफ की सभी इकाइयों ने दो मिनट का मौन रखा और शुक्रवार को बल का झंडा आधा झुका रहेगा। हमले में मृतक संख्या 40 पहुंच गयी है। दिल्ली स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय ने पूर्ण कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (सीओआई) का आदेश जारी किया है।

पुलवामा हमले पर बोले मोदी- आतंकी संगठनों ने की बहुत बड़ी गलती, सजा जरूर मिलेगी

Desk Team