पंजाब भर्ती घोटाले पर भाजपा का हमला, तरुण चुघ बोले- युवाओं के साथ हुआ विश्वासघात

Summary :

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे बड़ा घोटाला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और कुछ खास उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी निशाना साधा। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात…

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद तरुण चुघ ने पंजाब लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे बड़ा घोटाला करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई और कुछ खास उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए पूरी व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया गया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भी निशाना साधा।

भाजपा सांसद तरुण चुघ ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि पंजाब में पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी गड़बड़ियां बेहद चिंताजनक हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले युवाओं को बिना रिश्वत और बिना किसी सिफारिश के नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब सरकार के दावों की सच्चाई सामने आ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती प्रक्रिया में ऐसी अनियमितताएं सामने आई हैं जो पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। कुल सफल उम्मीदवारों में से 24 प्रतिशत उम्मीदवार एक ही परीक्षा केंद्र से चयनित हुए हैं। कुछ ऐसे उम्मीदवारों के नाम भी सफल अभ्यर्थियों की सूची में शामिल हैं, जो परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए थे।

भाजपा सांसद ने भर्ती प्रक्रिया के निर्धारित मानकों का हवाला देते हुए कहा कि नियमों के अनुसार उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से तीन गुना उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया, ताकि सरकार के करीबी और चहेते उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में पीछे न रह जाएं। एक ही परीक्षा केंद्र से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों का चयन होना किसी सुनियोजित साजिश और सेटिंग की ओर इशारा करता है।

उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग का गठन भी विवादों से घिरा रहा है और अब आयोग की परीक्षाओं में भी भ्रष्टाचार के आरोप सामने आ रहे हैं। यह केवल कोई अनियमितता नहीं है, बल्कि लूट की पूरी दास्तां है।

पंजाब में भर्ती प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी पर हमला करने के साथ ही तरुण चुघ ने राहुल गांधी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस नेता पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दिन में ऐसे सपने देखना बंद कर देना चाहिए, जो कभी सच नहीं होने वाले।

चुघ ने कहा कि देश राहुल गांधी को स्वीकार नहीं कर रहा है। राहुल गांधी 100 सीटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं और अब उनका चुनावी हार का सिलसिला लगातार जारी है। राहुल गांधी 100वां चुनाव भी हार चुके हैं और उनकी राजनीति लगातार हार की कहानी बनती जा रही है।

–आईएएनएस

एसएके/वीसी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.