पंजाब में पराली जलाने के 4,657 मामले आए सामने, 1,442 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Summary :

पटियाला, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई के बावजूद खेतों में आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की 9 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पराली जलाने की कुल 4,657 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 1,442 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि पर्यावरणीय जुर्माने के रूप में 7 करोड़ 28 लाख 50 हजार रुपये लगाए गए हैं। इनमें से 3 करोड़ 36 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। रिपोर्ट…

पटियाला, 10 नवंबर (आईएएनएस)। पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई के बावजूद खेतों में आग लगाने के मामले सामने आ रहे हैं।

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) की 9 नवंबर 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में पराली जलाने की कुल 4,657 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 1,442 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि पर्यावरणीय जुर्माने के रूप में 7 करोड़ 28 लाख 50 हजार रुपये लगाए गए हैं। इनमें से 3 करोड़ 36 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल 32.87 लाख हेक्टेयर धान क्षेत्र में से 93.70 प्रतिशत क्षेत्र में कटाई पूरी हो चुकी है। पराली जलाने की घटनाओं को लेकर प्रशासनिक और निगरानी टीमें लगातार खेतों का निरीक्षण कर रही हैं। अब तक 3,845 खेतों में आग लगने की घटनाओं का निरीक्षण किया गया है, जबकि 1,675 स्थानों पर पराली जलाने के निशानों की भौतिक पुष्टि की गई है।

पटियाला जिले में पराली जलाने की 299 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें से 195 मामलों में खेतों का निरीक्षण किया गया और 122 स्थानों पर आग लगने के निशानों की पुष्टि हुई है। जिले में 86 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, पर्यावरणीय जुर्माने के रूप में 43.50 लाख रुपये लगाए गए हैं, जिनमें से 15 लाख रुपये की वसूली हुई है। इसके अलावा, 35 मामलों में रेड एंट्री की गई है और 185 चेतावनी नोटिस जारी किए गए हैं।

फिरोजपुर में पराली जलाने के दूसरे सर्वाधिक 621 मामले दर्ज किए गए हैं। तरनतारन में 659 मामले दर्ज किए गए हैं, जो प्रदेश में सबसे अधिक हैं। संगरूर में 508 और बठिंडा में 412 मामले सामने आए हैं। इन जिलों में भी पराली जलाने की घटनाएं प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, तरनतारन में 307 एफआईआर, फिरोजपुर में 365 और संगरूर में 80 एफआईआर दर्ज की गई हैं। वहीं, बठिंडा में 19 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

–आईएएनएस

ओपी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.