सभी भारतीयों को मिले AI Tools का Free सब्सक्रिप्शन, सांसद राघव चड्डा ने उठाई मांग

Summary :

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने संसद में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से मांग की कि देश के हर नागरिक को एडवांस्ड जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जैसे चैटजीपीटी, जेमिनी, क्लाउड और अन्य आधुनिक AI प्लेटफॉर्म का मुफ्त सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जाए। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि एक अवसर है, जो भारत के लोगों को बड़ा सपना देखने और उन्हें साकार करने की ताकत देता है। AI Tools से बदलाव उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में AI किसी भी सेक्टर में तेजी से…

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने संसद में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार से मांग की कि देश के हर नागरिक को एडवांस्ड जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स जैसे चैटजीपीटी, जेमिनी, क्लाउड और अन्य आधुनिक AI प्लेटफॉर्म का मुफ्त सब्सक्रिप्शन उपलब्ध कराया जाए। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि एक अवसर है, जो भारत के लोगों को बड़ा सपना देखने और उन्हें साकार करने की ताकत देता है।

AI Tools से बदलाव

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में AI किसी भी सेक्टर में तेजी से बदलाव लाने की क्षमता रखता है। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो, कृषि, व्यापार या बुजुर्गों की मदद हर जगह AI समाज के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। सांसद राघव चड्डा ने उदाहरण देते हुए बताया कि यूएई. सिंगापुर और चीन जैसे देश अपने नागरिकों को मुफ्त सब्सक्रिप्शन देकर AI का लाभ पहुंचा रहे हैं। भारत जैसे विशाल और तकनीकी रूप से प्रगतिशील देश को भी इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।

AI Tools से बदलाव
AI Tools से बदलाव

हर क्षेत्र में मदद करेगा AI Tools

भारत के किसान AI की मदद से मौसम की सही जानकारी और खेती के बेहतर तरीकों को समझ सकते हैं। छात्र इसे पढ़ाई, शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोग कर सकते हैं। व्यापारी व कारोबारी अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने और समय बचाने में इसका लाभ उठा सकते हैं। वहीं, बुजुर्ग लोग एआई के जरिए अपनी दैनिक जिंदगी को सरल और सहज बना सकते हैं।

AI Tools का बताया महत्व

AI न केवल देश की उत्पादकता बढ़ाएगा बल्कि लोगों का बहुमूल्य समय भी बचाएगा। AI को सही तरीके से अपनाकर भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बन सकता है। राघव चड्ढा ने सरकार से आग्रह किया कि डिजिटल इंडिया के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हर भारतीय को एडवांस्ड AI टूल्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन तुरंत उपलब्ध कराया जाए, ताकि देश का हर नागरिक नई तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सके।

ALSO READ: 30 दिन जेल में रहे तो चली जाएगी PM-CM की कुर्सी, बिल पेश होते ही विपक्ष ने कॉपी फाड़कर अमित शाह पर फेंकी

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।