Agni-5 Ballistic Missile: कल्पना से परे होगी तबाही… भारत ने किया अग्नि-5 का सफल परीक्षण

Summary :

Agni-5 Ballistic Missile: भारत ने आज अपनी अत्याधुनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण देश की मिसाइल क्षमता में एक बड़ी कामयाबी है। बता दें कि ‘अग्नि-5’ बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर से किया गया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में बैलिस्टिक मिसाइल ने अपने सभी तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि 5’ का आज ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस परीक्षण में सभी परिचालन और तकनीकी मापदंड…

Agni-5 Ballistic Missile: भारत ने आज अपनी अत्याधुनिक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण देश की मिसाइल क्षमता में एक बड़ी कामयाबी है। बता दें कि ‘अग्नि-5’ बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर से किया गया। यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में संपन्न हुआ। इस परीक्षण में बैलिस्टिक मिसाइल ने अपने सभी तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

Agni-5 Ballistic Missile

‘अग्नि-5’ की प्रमुख विशेषताओं की बात करें तो यह मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से भी अधिक है। यह मिसाइल इतनी दूरी तक के लक्ष्य भेदने में सक्षम है। तकनीक की बात करें तो यह आधुनिक नेविगेशन, मार्गदर्शन और पुन प्रवेश प्रणाली से लैस है। भारत लगातार ‘अग्नि-5’ की क्षमता, तकनीक और मारक क्षमता में बढ़ावा कर रहा है। बता दें कि यह मिसाइल परमाणु और नॉन-न्यूक्लियर दोनों प्रकार के वारहेड ले जाने में सक्षम है।

Agni-5 Ballistic Missile
Agni-5 Ballistic Missile

लॉन्चर से होगी लॉन्च

‘अग्नि-5’ की सबसे खास बात यह है कि यह किसी लड़ाकू विमान से नहीं बल्कि लॉन्चर से इसको लॉन्च किया जा सकता है। ‘अग्नि-5’ बैलिस्टिक मिसाइल स्वदेशी तकनीक पर आधारित है। यह DRDO द्वारा विकसित की गई है। ‘अग्नि-5’ का सफल परीक्षण भारत की विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोध और परमाणु नीति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति

बताया जा रहा है कि इसकी पहुंच पूरे एशियाई महाद्वीप और यूरोप के कुछ हिस्सों तक है। जिससे भारत की सामरिक शक्ति मजबूत हुई है। परीक्षण के दौरान समुद्र में तैनात जहाजों, राडारों और टेलीमेट्री स्टेशनों ने मिसाइल की उड़ान का समय में आकलन किया।

Agni-5 Ballistic Missile
Agni-5 Ballistic Missile

Agni-5 Ballistic Missile

अग्नि संस्करण में भारत की परमाणु-सक्षम मिसाइलों का मुख्य आधार है। बता दें कि अग्नि-1 की मारक दूरी 700 किमी थी। अग्नि-2 2,000 किमी की दूरी वाली, 3,500 किमी की दूरी वाली अग्नि-3 के साथ अग्नि-4 भी है जिसकी रेंज 4,000 किमी से अधिक है।

Also Read: अमेरिका से टेंशन के बीच PM मोदी से मिले चीन के विदेश मंत्री, कहा- शी जिनपिंग से मुलाकात का इंतजार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।