Delhi Triple Murder: ट्रिपल मर्डर से मैदान गढ़ी में सनसनी, एक ही घर में मिली 3 लाश

Summary :

Delhi Triple Murder: दिल्ली में आज ट्रिपल मर्डर की खबर से सनसनी फैल गई है। मैदान गढ़ी के खरक गांव में एक ही घर से तीन लाश मिली है। बता दें कि घर में तीन लाश में से एक लाश महिला और दो पुरुष का खून से लथपथ शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और जमीन पर दोनों पुरुष की लाश खून से लथपथ हालात में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। Delhi Triple Murder दिल्ली के…

Delhi Triple Murder: दिल्ली में आज ट्रिपल मर्डर की खबर से सनसनी फैल गई है। मैदान गढ़ी के खरक गांव में एक ही घर से तीन लाश मिली है। बता दें कि घर में तीन लाश में से एक लाश महिला और दो पुरुष का खून से लथपथ शव मिला है। बताया जा रहा है कि महिला के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था और जमीन पर दोनों पुरुष की लाश खून से लथपथ हालात में मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Delhi Triple Murder

दिल्ली के खरक गांव में आज पुलिस को शाम के समय तीन लाश होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस खरक गांव के घर में दाखिल हुई और वहां एक महिला समेत दो पुरूष की लाश खून से लथपथ अवस्था मिली थी। यह खबर मिलते ही सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हत्या की जांच पड़ताल कर रही है।

Delhi Triple Murder
Delhi Triple Murder

जांच-पड़ताल जारी

एक ही घर में तीन लाश मिलने से पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस हर एंगल से हत्या की जांच कर रही है साथ ही पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों पुरूषों के सात महिला का क्या रिश्ता था और किसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है।

हत्याकांड में नया मोड़

बताया जा रहा है कि जिस घर में तीन लाश मिली है उस घर में एक ही परिवार के 4 लोग रहते थे और माना जा रहा है कि यह तीनों लाश मां, बाप और बेटे की है। हत्याकांड की जांच करने के लिए पुलिस के साथ FSL और क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची और घर के आसपास लोगों की आवाजाही को बंद कर दिया है।

ALSO READ: 9वीं के मुस्लिम छात्र ने चाकू मारकर किया 10वीं के छात्र का मर्डर, हजारों की गुस्साई भीड़ ने स्कूल में की तोड़फोड़

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।