फ़िल्म ‘Parineeta’ के ऑडिशन पर Vidya Balan को आया था गुस्सा, बोली- गालियां देने पर…

Summary :

Parineeta Movie: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2005 में परिणीता से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। यह फिल्म सिर्फउनके लिए डेब्यू नहीं बल्कि करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाली और विद्या रातों–रात चर्चा में आ गईं। ऑडिशन पर ऑडिशन Parineeta Movie: विद्या बालन को इस फिल्म में लेना इतना आसान नहीं था। प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के मुताबिक, इस रोल के लिए कईबड़ी हीरोइनें लाइन में थीं। लेकिन डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने विद्या का नाम सुझाया। उन्होंने कहा – “एक चैंबूर की लड़कीहै, उसका…

Parineeta Movie: बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2005 में परिणीता से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। यह फिल्म सिर्फउनके लिए डेब्यू नहीं बल्कि करियर का टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई। फिल्म ने रिलीज़ के साथ ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाली और विद्या रातों–रात चर्चा में आ गईं।

Vidya Balan
ऑडिशन
पर ऑडिशन

Parineeta Movie: विद्या बालन को इस फिल्म में लेना इतना आसान नहीं था। प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा के मुताबिक, इस रोल के लिए कईबड़ी हीरोइनें लाइन में थीं। लेकिन डायरेक्टर प्रदीप सरकार ने विद्या का नाम सुझाया। उन्होंने कहा – “एक चैंबूर की लड़कीहै, उसका टेस्ट कर लो।”

Parineeta Movie: विद्या को एक–दो नहीं बल्कि पूरे 20 से 25 बार ऑडिशन देने पड़े। हर बार उन्हें लगता था कि अब शायद चुन ली जाएंगी, लेकिन अगली बार फिर नया टेस्ट होता। इस लगातार प्रक्रिया से विद्या थक चुकी थीं और निराश भी होने लगी थीं।

गुस्से में दी गालियां

Parineeta Movie: विधु विनोद चोपड़ा ने एक इवेंट में खुलासा किया कि जब विद्या को फाइनल टेस्ट के लिए बुलाया गया, तो वह इतनी परेशान और थकी हुई थीं कि टेस्ट से पहले ही गुस्से में बड़बड़ा रही थीं। उन्होंने यहां तक कह दिया  “ये खुद को समझता क्या है?”

Parineeta Movie: हालांकि, जब कैमरा ऑन हुआ और विद्या ने अपना फाइनल टेस्ट दिया, तो हर कोई उनकी एक्टिंग देखकर दंग रह गया।चोपड़ा ने तुरंत कहा – “इसे ही बुलाओ, यही हमारी परिणीता है।”

Parineeta
बड़ी
एक्ट्रेसेस को पीछे छोड़ बनीं ‘परिणीता’

Parineeta Movie: इस रोल के लिए कई नामचीन एक्ट्रेसेस सामने थीं, लेकिन आखिरकार विद्या बालन ने बाज़ी मार ली। उनकी सादगी, स्क्रीनप्रेज़ेंस और नैचुरल एक्टिंग ने मेकर्स को यकीन दिलाया कि वही इस किरदार के लिए सही चुनाव हैं।

खास स्क्रीनिंग में स्टार्स की मौजूदगी

Parineeta Movie: फिल्म को रिलीज़ हुए 20 साल पूरे होने पर प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा ने मुंबई में एक खास स्क्रीनिंग रखी। इसमें विद्याबालन के साथ रेखा, दीया मिर्जा, श्रेया घोषाल और राजकुमार हिरानी जैसे बड़े सितारे पहुंचे।

Parineeta Movie: इवेंट से एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें विद्या बालन रेखा के पैर छूती नज़र आईं। दोनों का यह प्यारा पल सोशल मीडिया परजमकर वायरल हो रहा है।

Parineeta
स्क्रीनिंग
में नहीं पहुंचे सैफ और संजय

Parineeta Movie: जहां विद्या बालन मौजूद रहीं, वहीं फिल्म के लीड एक्टर्स सैफ अली खान और संजय दत्त इस स्क्रीनिंग में नज़र नहीं आए।हालांकि, उनकी शानदार परफॉर्मेंस अब भी दर्शकों के दिलों में ताज़ा है।

क्यों है ‘परिणीता’ आज भी खास?

Parineeta Movie: परिणीता सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक एहसास है। इसके गाने, कहानी और विद्या की मासूम अदाकारी ने इसे यादगारबना दिया। यही वजह है कि 20 साल बाद भी लोग इस फिल्म को उतना ही प्यार करते हैं जितना रिलीज़ के समय किया था।

Vidya Balan
अपने टैलेंट से जीता सबका दिल

Parineeta Movie: विद्या बालन की परिणीता की जर्नी साबित करती है कि संघर्ष और मेहनत कभी बेकार नहीं जाते। 20-25 रिजेक्शन, थकानऔर गुस्से के बावजूद विद्या ने साबित कर दिया कि टैलेंट और पैशन के आगे सब झुक जाता है। आज वे बॉलीवुड की टॉपएक्ट्रेसेस में शुमार हैं, और उनकी डेब्यू फिल्म अब भी फैंस के लिए आइकॉनिक बनी हुई है।

Tamanna Choudhary