Evening Gold Silver Rate Today 20 Aug: सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट,अभी देखें ताजा भाव

Summary :

Evening Gold Silver Rate Today 20 Aug: सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। इस कारण सोने की कीमत 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.12 लाख रुपए से नीचे पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 222 रुपए कम होकर 98,946 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। पहले 99,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 90,635 रुपए प्रति 10…

Evening Gold Silver Rate Today 20 Aug: सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट देखने को मिली। इस कारण सोने की कीमत 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 1.12 लाख रुपए से नीचे पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 222 रुपए कम होकर 98,946 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। पहले 99,168 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 90,635 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 74,210 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Silver Price Latest Update India

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। बीते 24 घंटे में चांदी का दाम 2,431 रुपए कम होकर 1,11,194 रुपए प्रति किलो हो गया है। बता दें कि IBJA  की ओर दिन में दो बार बाजार में सोने और चांदी की कीमतें जारी की जाती है। एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। गोल्ड के 03 अक्टूबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.45 प्रतिशत बढ़कर 99,136 रुपए पर था। वहीं, चांदी के 05 सितंबर, 2025 के कॉन्ट्रैक्ट में कीमत 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1,11,435 रुपए थी।

Evening Gold Silver Rate Today 20 Aug
Evening Gold Silver Rate Today 20 Aug

Evening Gold Silver Rate Today 20 Aug

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत 0.68 प्रतिशत बढ़कर 3,381 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 0.42 प्रतिशत बढ़कर 37.49 डॉलर प्रति औंस पर है। डॉलर इंडेक्स एक हफ्ते के उच्चतम स्तर पर चला गया है, जिससे डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की कीमत 87 के नीचे चली गई है।

 

Gold Rate Today
Gold Rate Today

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 22,784 रुपए और 29.91 प्रतिशत बढ़‌कर 98,946 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86.017 रुपए प्रति किलो से 25,177 रुपए या 29.26 प्रतिशत बढ़कर 1,11,194 रुपए पर पहुंच गया है।

ALSO READ: Gold Rate Today 20 August: सोने का दाम गिरा! जल्द बनवाएं गहने, जानें अपने शहर में ताजा रेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।