CM Rekha Gupta Reaction: संकल्प पर यह कायराना प्रयास…हमले के बाद CM रेखा का पहला बयान

Summary :

CM Rekha Gupta Reaction: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ था। इस हमले के बाद अब पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हमले को कायराना प्रयास बताया और कहा कि स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं। दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के लिए हमारे संकल्प पर किया गया यह एक कायराना प्रयास है। CM Rekha Gupta Reaction दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला…

CM Rekha Gupta Reaction: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज जन सुनवाई के दौरान हमला हुआ था। इस हमले के बाद अब पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हमले को कायराना प्रयास बताया और कहा कि स्वाभाविक है कि इस हमले के बाद मैं सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं। दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के लिए हमारे संकल्प पर किया गया यह एक कायराना प्रयास है।

CM Rekha Gupta Reaction
CM Rekha Gupta Reaction

CM Rekha Gupta Reaction

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सुबह जनसुनवाई के दौरान मेरे ऊपर हुआ हमला केवल मेरे ऊपर नहीं, बल्कि दिल्ली की सेवा और जनता की भलाई के लिए हमारे संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। इस हमले के बाद में सदमे में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं। मैं अपने सभी शुभचिंतकों से निवेदन करती हूं कि कृपया मुझसे मिलने के लिए परेशान न हों। में बहुत जल्द ही आपके बीच काम करती हुई दिखाई दूंगी।

जारी रहेगी जनसुनवाई

सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि ऐसे हमले मेरे हौसले और जनता की सेवा के संकल्प को कभी तोड़ नहीं सकते। अब मैं पहले से कहीं अधिक ऊर्जा और समर्पण के साथ आपके बीच रहूंगी। जनसुनवाई और जनता की समस्याओं का समाधान पहले की तरह ही गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा। आपका विश्वास और समर्थन ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए में हृदय से आभार व्यक्त करती हूं।

CM Rekha Gupta Reaction
CM Rekha Gupta Reaction

क्या था पूरा मामला?

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ था। साप्ताहिक ‘जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति अचानक बाहर आया और मुख्यमंत्री पर एक भारी वस्तु फेंकी, जिसके कारण रेखा गुप्ता जमीन पर गिर गई थीं। दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है. लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

ALSO READ: CM रेखा गुप्ता पर हमला, अज्ञात शख्स ने मारा थप्पड़, पत्थर मारने की कोशिश, आवास पहुंची मेडिकल टीम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।